
लड़के ने पार्टी में हेलिकॉप्टर से करवाई गर्लफ्रेंड की 'ग्रैंड एंट्री'!
AajTak
आयरलैंड में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को गजब का सरप्राइज दिया जब वह उसे हेलिकॉप्टर से पार्टी में ले गया. लोग भी दोनों की धाकड़ एंट्री देखकर सरप्राइज रह गए.
गर्लफ्रेंड की पार्टी को लड़के ने यादगार बना दिया. लड़के ने गर्लफ्रेंड की एंट्री हेलिकॉप्टर से करवाई जिसे देखकर लोग भी दंग रह गए. खास बात ये है कि इस लड़के को 17 साल की उम्र में ही पायलट का लाइसेंस मिल गया था.
'मिरर' की रिपोर्ट के मुताबिक, इस लड़के का नाम इथन शेरी है. उनकी गर्लफ्रेंड शैनन कैवी (18) पिछले सप्ताह एक प्रोग्राम में हिस्सा लेने जा रही थी.
इस प्रोग्राम को लेकर 19 साल के इथन ने अपनी गर्लफ्रेंड की 'ग्रैंड एंट्री' प्लान की. इथन ने शैनन से कहा कि फंक्शन में हेलिकॉप्टर से जाना चाहिए, जिसे सुनकर शैनन ने हामी भर दी.
इथन ने बताया कि उन्होंने अपने एक दोस्त को हेलिकॉप्टर से शैनन के मैघरी (आयरलैंड) स्थित घर भेजा. हेलिकॉप्टर को शैनन की कार पार्किंग में लैंड कराया गया. इसके बाद यह कपल मोनाघन (आयरलैंड) हेलिकॉप्टर से पहुंचा, जहां शैनन के स्कूल के स्टूडेंट शैक्षणिक सत्र के आखिरी में होने वाले प्रोग्राम के लिए जुटे थे.
बर्थडे वाले दिन हेलिकॉप्टर से गए गर्लफ्रेंड के साथ इथन ने कहा कि वहां सब लोग ट्रैक्टर और लॉरी में पहुंचे थे. लेकिन उनकी एंट्री हेलिकॉप्टर में देख कई लोग हैरान रह गए. इथन ने कहा कि कई लोग ऐसे भी थे जो उन्हें देखकर प्रभावित हुए. क्योंकि अचानक हेलिकॉप्टर का आना लोगों के लिए हैरान कर देने वाला था.
खास बात यह थी जिस दिन इथन ये सब किया, उसी दिन उनका जन्मदिन था. इथन ने बताया कि उन्होंने पहली बार 13 साल की उम्र में आकाश में उड़ान भरी थी. वह आगे भी इसी क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ता देखना चाहते हैं.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











