
लड़के का दावा- बेचता हूं वडा पाव, कमाई है 3 लाख रुपये महीना... वीडियो वायरल
AajTak
मुंबई के एक युवा ने स्ट्रीट फूड वड़ा पाव बेचकर हर महीने लाखों रुपये कमाने का दावा किया है. वायरल वीडियो में उसकी आश्चर्यजनक कमाई ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है.
इंटरनेट पर इन दिनों पैसा कमाने और करियर बनाने के कई सारे टिप्स दिये जा रहे हैं. ऐसे कई लाइफ चेंजिंग वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें दावा किया जाता है कि यह नया काम शुरू करने से उनकी जिंदगी बदल गई. ऐसा ही एक वीडियो मुंबई के लड़के का वायरल हो रहा है, जो वडा पाव बेचकर लाखों रुपये महीने कमाने का दावा कर रहा है.
वायरल वीडियो में वडा पाव बेचने वाला लड़का हर महीने 2 लाख रुपये कमाने की बात कहता दिख रहा है. उसके इस वीडियो से सोशल मीडिया पर स्ट्रीट वेंडिंग में आय की संभावनाओं और इतनी अधिका कमाई को लेकर आशंका पर बहस छिड़ गई है.
स्ट्रीट फूड बेचने वाले लड़के ने किया कमाई का बड़ा खुलासा मुंबई के इस वडा पाव बेचने वाले लड़के के वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. उसने मुंबई के एक स्ट्रीट पर वड़ा पाव बेचकर आश्चर्यजनक कमाई करने का खुलासा किया है. वायरल वीडियो में वडा पाव बेचने वाले लड़के के ठेले पर काफी भीड़ भी दिख रही है. दावा किया गया है कि वीडियो बनाने वाले ने उसके साथ पूरा दिन बिताया है.
फूड ब्लॉगर ने बताया कि सुबह से लेकर दोपहर तक लड़के ने सड़क किनारे करीब 200 वडा पाव बेच दिया. जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वडा पाव वाले की बिक्री भी बढ़ती गई. इस वीडियो में यह भी बताया गया है कि मुंबई में वडा पाव की मांग कितनी ज्यादा है.
हर दिन बेचता है 620-622 वडा पाव जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ा, बिक्री के आंकड़े बढ़ते गए. दिन खत्म होने तक लड़का कुल 622 वडा पाव बेच चुका था. इनमें से प्रत्येक की कीमत ₹15 थी. इस हिसाब से एक दिन की कमाई ₹9,300 हो गई. अगर इसी तरह रोज वडा पाव की बिक्री हो रही है, तो महीने में औसतन कमाई का आंकड़ा भी निकालकर दिखाया गया. एक अनुमान के तहत 2.8 लाख रुपये प्रति महीने कमाई बताई गई.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










