
लड़की ने 33 बार तोड़े ट्रैफिक नियम, पुलिस ने किया 24 लाख का चालान!
AajTak
महज तीन महीनों के अंदर एक लड़की ने कई बार ओवर स्पीडिंग की, उन पर लाखों का जुर्माना लगाया गया है. एक ही दिन में उन्होंने 8 बार ओवरस्पीड से गाड़ी चलाई, आखिर पुलिस ने कैसे पकड़ी यह लड़की?
एक लड़की पर ट्रैफिक नियम तोड़ने के लिए 33 बार जुर्माना लगाया गया है. लड़की, 3 महीने के अंदर 33 बार ओवर स्पीडिंग करती पकड़ी गई. यही वजह थी कि लड़की पर 24 लाख 35 हजार रुपए से अधिक का जुर्माना लगाया गया. उनके ड्राइविंग पर भी डेढ़ साल तक रोक लगा दी गई है.
'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक, इस लड़की का नाम एन मैरी कैश है. वह ब्रिटेन के कार्डिफ (साउथ वेल्स) की रहने वाली हैं. उनकी कार को ओवर स्पीड करते हुए पिछले साल अगस्त से अक्टूबर के बीच 33 बार स्पीड कैमरे ने पकड़ा. कार में आयरलैंड की नंबर प्लेट लगी थी. लड़की पर 24 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया है, वहीं वो 18 महीने तक ड्राइविंग करने के लिए अयोग्य घोषित कर दी गई है.
एक दिन में 8 बार ओवर स्पीडिंग एन मैरी कैश की कार से हर बार ओवर स्पीडिंग कार्डिफ में मौजूद सड़क पर हुई. एक ही दिन में आठ बार कार ओवर स्पीड से चलती नजर आई. इसके बाद इस मामले की जांच पुलिस ने शुरू की, ताकि यह पता चल सके कि लगातार अपराध करने वाला शख्स कौन है? पुलिस ने इस दौरान कार का नंबर को भी सार्वजनिक कर दिया.
इसके बाद साउथ वेल्स पुलिस ने एक गाड़ी को पकड़ा. इस दौरान ड्राइवर के पास न तो इंश्योरेंस था और न ही लाइसेंस. फिर पुलिस ने Nissan X-Trail कार को जब्त कर लिया. जांच में सामने आया कि कैश कार की मालिक हैं.
मान ली ओवर स्पीडिंग की बात एन मैरी कैश ने कार्डिफ मजिस्ट्रेट कोर्ट को भेजे पत्र में ओवर स्पीडिंग की बात मान ली. फिर उन्हें कोर्ट ने सुनवाई के लिए बुलाया, जहां उन्हें ड्राइविंग के लिए अयोग्य करार दिया गया.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










