
लड़की ने गर्लफ्रेंड से की 'चुपचाप' सगाई, परिजन जानकर रह गए सन्न!
AajTak
जिस पार्क में कपल की मुलाकात हुई, वहीं लड़की ने अपनी गर्लफ्रेंड से सगाई कर ली. दोनों की सगाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लड़की इस बात से असहज दिखी कि अपनी सगाई के बारे में परिजनों को नहीं बता पाई और ऑनलाइन ही उनको पता चल गया.
लड़की ने अपनी गर्लफ्रेंड संग पार्क में अनूठे अंदाज में सगाई की. लड़की को उनके पार्टनर ने घुटनों के बल बैठकर प्रपोज किया. इस दिलचस्प अंदाज में हुई सगाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. हालांकि, कपल इस बात से परेशान नजर आया कि उनकी सगाई के बारे में परिजनों को भी ऑनलाइन ही पता चल गया. ऐसे में परिजन भी इस बारे में जानकर हैरान रह गए.
कपल को सगाई की वजह से इंटरनेट यूजर्स के नफरती कमेंट्स भी झेलने पड़ रहे हैं. लेकिन, कई लोग ऐसे भी हैं. जो इस कपल को खुलकर सपोर्ट करते हुए नजर आए.
28 साल की लिन एकेबॉम (Linn Ekebom) ने 29 साल की शैनॉन मैक्गी (Shannon McGee) से 28 जनवरी को अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के एक पार्क में सगाई की. खास बात यह रही कि इसी पार्क में दोनों की एक साल पहले मुलाकात हुई थी. सगाई के दौरान एक फ्लैश मॉब का भी आयोजन हुआ. लिन एकेबॉम मूलत: फिनलैंड की रहने वाली हैं. अब वह फ्लोरिडा के टाम्पा शहर में शॅनॉन के साथ रह रही हैं.
सगाई के ठीक अगले दिन लिन ने टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर किया. अचानक हुई इस सगाई को लेकर उन्होंने कहा-मेरी गर्लफ्रेंड ने मुझे शानदार तरीके से प्रपोज किया. यह काफी क्यूट था. प्रपोजल कुछ ऐसा ही होना चाहिए. मेरा दिन बेहद शानदार बन गया.
हालांकि, इस वीडियो में वह यह कहती हुई भी नजर आईं कि हमें कुछ लोगों के नफरती कमेंट्स भी झेलने पड़ रहे हैं. लिन ने इन कमेंट्स को एक शब्द में 'अप्रिय' करार दिया. दूसरी ओर, लिन ने यह भी कहा कि उन्हें ट्रोल की बातों से ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है. उन्होंने इतना जरूर कहा कि आखिर लोग इतने भद्दे कमेंट्स कैसे कर लेते हैं?
लिन ने कहा कि इंटरनेट पर मौजूद आजकल की पीढ़ी, पुरानी पीढ़ी की तरह बर्ताब कर रही है. ऐसे लोगों को दूसरे की फीलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता है.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










