
लड़कियों से नफरत, अनजान रूट पर चुनता था टारगेट... 16 साल के दिल्ली के 'एसिड मैन' को पकड़ने के लिए पुलिस ने ऐसे डाला घेरा
AajTak
दिल्ली में एक नाबालिग लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड से झगड़ा होने के बाद सभी लड़कियों को ही अपना दुश्मन मान लिया और उन पर केमिकल अटैक करने लगा. बुराड़ी इलाके में एक स्कूल के पास आरोपी ने जिस लड़की पर केमिकल फेंका था वो उसको जानता तक नहीं था और ना कभी उससे मिला था.
दिल्ली के बुराड़ी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. 16 साल के एक नाबालिग लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड से झगड़ा होने के बाद तमाम लड़कियों को ही अपना दुश्मन मान लिया और उन पर केमिकल अटैक करने लगा.
बुराड़ी इलाके में एक स्कूल के पास आरोपी ने जिस लड़की पर केमिकल फेंका वो उसका जानता तक नहीं था और ना कभी उससे मिला था. अपनी गर्लफ्रेंड से झगड़ा होने के बाद नाबालिग सनकी युवक रेंडमली लड़कियों को चुनता था और उस पर हमला कर देता था.
इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने बताया कि रविवार को 16 साल के एक लड़के को बुराड़ी इलाके में स्कूल के पास लड़की पर एसिड जैसा केमिकल पदार्थ फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. लड़की पर हमला बुधवार दोपहर करीब 1 बजे उस वक्त किया गया जब वो शास्त्री पार्क एक्सटेंशन के एक स्कूल में अपने 10 साल के चचेरे भाई को लेने गई थी.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी लड़के द्वारा केमिलकल फेंके जाने के बाद लड़की की आंखों, गर्दन और नाक में जलन और खुजली होने लगी. पीड़ित लड़की के परिजनों ने घटना की सूचना उसी दिन पुलिस को दी जिसके बाद बुराड़ी पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 326 (बी) और 341 के तहत एफआईआर दर्ज की गई.
ऐसे पुलिस के हत्थे चढ़ा सनकी युवक
हमले के बाद लड़की को बुराड़ी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई. लड़की पर इस हमले के बाद पुलिस ने हमलावर युवक की पहचान करने और उसे पकड़ने के लिए तीन अलग-अलग टीमें बनाईं.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







