
'लड़कियां हर हफ्ते बदलती हैं बॉयफ्रेंड', बोलीं रवीना टंडन, अक्षय कुमार संग टूटे रिश्ते को नहीं भूलीं?
AajTak
रवीना टंडन ने कुछ सालों पहले अक्षय कुमार संग अपने टूटे रिश्ते पर खुलकर बात की थी. एक्ट्रेस ने कहा था कि उनका रिश्ता कई सालों पहले खत्म हो चुका था. लेकिन वो कभी समझ नहीं पाईं कि क्यों लोग इससे आगे नहीं बढ़ पाए.
90s के दौर में 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार और एक्ट्रेस रवीना टंडन के रिश्ते की चर्चा बड़ी आम बात होती थी. दोनों की जोड़ी ऑन-स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन फैंस को बेहद पसंद आती थी. उनके बीच का रिश्ता आज भी कई मौकों पर सुर्खियां बटोरता रहता है. अब रवीना और अक्षय के ब्रेकअप की चर्चा एक बार फिर शुरू हुई हैं.
जब अक्षय संग टूटे रिश्ते पर बोलीं रवीना
रवीना टंडन का एक दो साल पुराना इंटरव्यू दोबारा वायरल हुआ है जिसमें एक्ट्रेस ने अक्षय कुमार संग अपने ब्रेकअप पर खुलकर बात की थी. जब उनसे पूछा गया कि क्यों आज भी उनके और अक्षय के रिश्ते की चर्चा होती रहती है? तो इसपर एक्ट्रेस ने कहा था, 'हम 25-30 साल पहले एक-दूसरे से अलग हुए थे और वो चीज आज भी कहीं ना कहीं से सामने आ ही जाती है.'
'एक बार मैं उनकी जिंदगी से निकल गई थी, मैं किसी और को डेट कर रही थी और वो भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़े और किसी और को डेट करने लगे. तो कहां से जलन महसूस होगी? मुझे समझ नहीं आता कि जब हम दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं, तो लोग क्यों नहीं आगे बढ़ पा रहे?'
टूटी सगाई का रवीना को हुआ था दुख?
रवीना ने आगे कहा, 'हम फिल्म मोहरा के दौरान एक हिट जोड़ी थे. आज भी जब हम पब्लिकली मिलते हैं, तो बातचीत करते हैं. हर कोई अपनी जिंदगी में आगे बढ़ता है. लड़कियां उस जमाने से अपने कॉलेज में हर हफ्ते बॉयफ्रेंड बदलती आ रही हैं. लेकिन एक टूटी हुई सगाई आज भी मेरे दिमाग में छपी हुई है, पता नहीं क्यों?'

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










