
'लड़कर जीतने का दम नहीं इसीलिए...', दिल्ली ब्लास्ट का जिक्र कर जनरल द्विवेदी ने PAK को चेताया
AajTak
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि पाकिस्तान अब जान चुका है कि वह भारत को सीधे युद्ध में नहीं हरा सकता, इसलिए वह प्रॉक्सी वॉर के जरिए भारत में अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहा है और दिल्ली का धमाका उसी रणनीति का हिस्सा था.
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को NDIM (New Delhi Institute of Management) के दीक्षांत समारोह में कहा कि पाकिस्तान अब जान चुका है कि वह भारत को सीधे युद्ध में नहीं हरा सकता, इसलिए वह प्रॉक्सी वॉर के जरिए भारत में अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में हुआ धमाका भी उसी कोशिश का हिस्सा था.
'प्रॉक्सी वॉर का सहारा ले रहा पाकिस्तान'
जनरल द्विवेदी ने कहा, 'पाकिस्तान अब यह समझ चुका है कि वह भारत को सीधे युद्ध में हरा नहीं सकता. इसलिए वह प्रॉक्सी वॉर और झूठी लड़ाई के जरिए भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है. दिल्ली में हुआ धमाका भी उसकी इसी कोशिश का एक हिस्सा था, ताकि वह अपनी मौजूदगी दिखा सके. लेकिन मुझे खुशी है कि आज भारत बदल चुका है. भारत ने इन सारी गतिविधियों को पहले ही भांप लिया और समय रहते ऑपरेशन चलाए. उनकी नीयत भारत के हर कोने में बम धमाके करने की थी और हमारे कई शहर, जिनमें मुंबई भी शामिल है, उनके निशाने पर थे.'
'कई साल की तैयारियों का नतीजा था ऑपरेशन सिंदूर'
जनरल द्विवेदी ने शनिवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर एक ऐसा ‘भरोसेमंद ऑर्केस्ट्रा’ था, जिसमें हर सदस्य ने एक साथ और पूरी तालमेल के साथ अपनी भूमिका निभाई. इसी तालमेल की वजह से भारतीय सशस्त्र बल सिर्फ 22 मिनट में नौ आतंकी ठिकानों को तबाह करने में सफल रहे.
उन्होंने कहा कि यह सैन्य अभियान बदलती स्थिति को पहले से भांपने की भारतीय क्षमता का उदाहरण था. यह कोई तत्काल लिया गया फैसला नहीं था, बल्कि 'कई वर्षों तक इस बात की कल्पना करने का परिणाम था कि कैसे इंटेलिजेंस, सटीकता और टेक्नोलॉजी एक साथ मिलकर कार्रवाई में बदल सकते हैं.'

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.










