
लग्जरी कार से आकर गमला चुराने वाला गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए फ्लॉवर पॉट और कार
AajTak
गुरुग्राम से गमले चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. गुरुग्राम पुलिस ने खुलासा किया है कि मनमोहन नाम के शख्स ने गमले चुराए थे. उसके पास से कार और चोरी के गमले बरामद कर लिए गए हैं.
G-20 सम्मेलन की तैयारी के लिए सड़क पर रखे गए गमले चुराने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए शख्स का नाम मनमोहन है. उसके पास से कार और चोरी के गमले बरामद कर लिए गए हैं.
अब पुलिस उसके दूसरे साथी की पहचान करने के लिए मनमोहन से पूछताछ कर रही है. आरोपी मनमोहन गुरुग्राम के गांधी नगर इलाके का रहने वाला है. जिस गाड़ी से गमले चुराए गए, उसकी नंबर प्लेट हरियाणा के हिसार की है. गाड़ी मनमोहन की पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड है.
शुरुआती तफ्तीश में सामने आया है कि मनमोहन और उसका एक साथी दिल्ली से गुरुग्राम लौट रहे थे. दोनों ने ही खूबसूरत फूलों के गमलों को देखकर अपनी गाड़ी रोक ली और गमले चोरी कर मौके फरार हो गए. पूछताछ में सामने आया है कि उन्हें इस बात की बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी कि कोई उनकी करगुजरी का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है.
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हुआ था, जिसमें दो लोग गमले चुराते नजर आए थे. वीडियो में दिख रहा है कि दो लोगों ने गाड़ी को गमलों के पास रोकते हैं और कार में गमले रखकर फरार हो जाते हैं.
गमले चुराने का Video
गमला चोरी की यह घटना गुरुग्राम के सहरोल बॉर्डर क्षेत्र की है. चोर एक काले रंग की लग्जरी कार में आए थे. उन्होंने सड़क की सजावट के लिए रखे गए फूलों के पास कार रोकी थी. गाड़ी के रुकते ही उसमें से दो लोग नीचे उतरे थे और एक-एक करके गमलों को कार की डिग्गी में रखना शुरू कर दिया था. करीब एक मिनट तक एक के बाद एक गमलों को कार में रखने के बाद दोनों डिग्गी बंद कर कार लेकर फरार हो गए थे.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











