
लखीमपुर खीरी हिंसा में हुई मौतों का जिम्मेदार कौन? सियासत के बीच ये रहे तीन अलग-अलग पक्ष
Zee News
लखीमपुर खीरी (Lakhimpur-Kheri) में हिंसा कैसे हुई, इसके तीन अलग अलग पक्ष हैं. एक गाड़ी चार प्रदर्शकारियों को कुचल देती है और उसके बाद प्रदर्शनकारी गाड़ी के ड्राइवर समेत तीन लोगों को पीट पीटकर मार डालते हैं. उपद्रवी इतने क्रूर थे कि इन्होंने एक पत्रकार की भी हत्या कर दी.
नई दिल्ली: डीएनए (DNA) में बात उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की जहां आपको लखीमपुर खीरी (Lakhimpur-Kheri) में पक रही राजनैतिक खीर के बारे में बताते हैं. ये खीर इतनी स्वादिष्ट है कि हर पार्टी का नेता इसे खाना चाहता है. इसमें इंसानों का खून मिला है जिसे नफरत की भट्टी पर पकाया गया. इस कहानी में कई ट्विस्ट है जिनका इस्तेमाल लोग अपने-अपने हिसाब से कर रहे हैं. कोई इसे राजनैतिक रंग देना चाहता है तो कोई इसके नाम पर माहौल खराब करना चाहता है. वहीं कुछ लोग चाहचे हैं कि ये घटना प्रशासन और किसानों के बीच नए संघर्ष में बदल जाए.
एक गाड़ी चार प्रदर्शकारियों को कुचल देती है और उसके बाद प्रदर्शनकारी गाड़ी के ड्राइवर समेत तीन लोगों को पीट पीटकर मार डालते हैं. उपद्रवी इतने क्रूर थे कि इन्होंने एक पत्रकार की भी हत्या कर दी. ये लोग खुद को किसान कह रहे हैं लेकिन हमें लगता है कि इन्हें किसान कहना बेइमानी होगा. लखीमपुर की लड़ाई अब राजनैतिक पर्यटन में बदल गई है. हर नेता लखीमपुर खीरी जाकर अपने लिए वोट निकालना चाहता है.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








