
लखीमपुर खीरी में बढ़ता जा रहा तनाव, धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवाएं और स्कूल भी बंद
Zee News
मामले के तूल पकड़ने को लेकर लखीमपुर खीरी जिला प्रशासन पूरी तरह से सख्ती बरत रहा है और अलर्ट मोड पर है. जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर जियो की इंटरनेट सर्विस बंद कर दी गई है.
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसान प्रदर्शन के दौरान हुआ बवाल अब थमने का नाम नहीं ले रहा है. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी देर रात मृतक के परिवारों से मिलने के लिए निकलीं. हालांकि इस दौरान उन्हें कई रुकावटों का सामना भी करना पड़ा. सोमवार की शाम तक मिली जानकारी के मुताबिक प्रिंयका गांधी के अलावा तमाम विपक्षी पार्टियां लखीमपुर पहुंचने की तैयारी में हैं और इलाके में धारा 144 लागू कर दी है.
आयुक्तालय में संयुक्त पुलिस कमिश्नर (कानून व्यवस्था) पीयूष मोर्डिया के दस्तखत से रविवार देर रात जारी आदेश में कहा गया आज लखीमपुर खीरी जिले में हुई घटना के मद्देनजर वहां शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है. आदेश में कहा गया है कि जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते तब तक जिले के बॉर्डर किसी भी सियासी पार्टी और संगठन के नेताओं/कार्यकर्ताओं के इकट्ठा होने और प्रदर्शन करने पर रोक लगी रहेगी.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









