
लखीमपुर खीरी मामले में 2 गिरफ्तार; केंद्रीय मंत्री का बेटा लापता, पूछताछ के लिए सम्मन
Zee News
पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान लवकुश राणा और आशीष पांडे के रूप में हुई है. दोनों केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा के करीबी बताए जाते हैं.
लखीमपुर खीरीः उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में पुलिस ने जिले के तिकुनिया गांव में इतवार को हुई हिंसा के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान लवकुश राणा और आशीष पांडे के रूप में हुई है. दोनों केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा के करीबी बताए जाते हैं. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि दोनों इतवार को तिकुनिया गांव में किसानों को कुचलने वाले वाहनों में से एक में बैठे थे. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. हालांकि, मंत्री के बेटे का अभी भी पता नहीं चल पाया है. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष पिछली तीन अक्टूबर को लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया इलाके में एसयूवी से कुचलने की घटना और वहां हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत के मामले के मुख्य आरोपी हैं.
कारों पर नहीं हुआ था हमला प्राथमिकी में आशीष मिश्रा का नाम लिया गया है और कहा गया है कि वह वही कार चला रहा था, जो प्रदर्शनकारियों के ऊपर से गुजरी. प्राथमिकी के मुताबिक आशीष ने कार से नीचे उतरकर फायरिंग भी की और फिर छिप गया. हालांकि, घटना के एक ताजा वीडियो से पता चलता है कि लखीमपुर खीरी हिंसा में तीन एसयूवी शामिल थी और उन कारों पर कोई हमला नहीं हुआ था. पहली एसयूवी ने प्रदर्शनकारियों के एक समूह को टक्कर मारी, जो झंडों के साथ चल रहे थे. उसके बाद दो अन्य एसयूवी उसके पीछे जाती हुई नजर आई.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










