
लखीमपुर खीरी: छेड़छाड़, पिटाई के बाद लड़की की मौत, पुलिस ने JCB से गड्ढा खुदवाकर दफना दिया शव
AajTak
लखीमपुर खीरी गैर समुदाय के युवकों की पिटाई से एक लड़की की मौत को लेकर एक बार फिर चर्चा में है. बताया जा रहा है कि युवक लड़की के घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ कर रहे थे. इस पर जब उसने विरोध किया तो आरोपियों उसे बुरी तरह पीट दिया, जिससे कुछ दिन बाद उसकी मौत हो गई. वहीं 14 सितंबर को भी निघासन में दो सगी नाबालिग बहनों की रेप के बाद हत्या कर शवों को पेड़ पर लटका दिया गया था.
लखीमपुर खीरी में दो नाबालिग बहनों की रेप के बाद हत्या का मामला अभी शांत भी हुआ था कि एक और झकझोर देने वाला मामला सामने आ गया. यहां गैर समुदाय के युवकों की छेड़छाड़ के बाद बुरी तरह पिटाई से जख्मी एक युवती की शुक्रवार को मौत हो गई. वहीं पुलिस ने शनिवार को युवती के पोस्टमॉर्टम होने के बाद सांप्रदायिक तनाव से बचने के लिए जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर शव दफना दिया.
जानकारी के मुताबिक 12 सितंबर को युवती अपने घर पर अकेली थी. तभी गांव के ही रहने वाले करीमुद्दीन और यूसुफ घर में घुस आए और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे. उसने जब विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. इस दौरान लड़की की मां मौके पर पहुंच गई. आरोपियों ने उसकी मां के साथ भी मारपीट की और मौके से फरार हो गए.
तीन जगह पुलिस से लगाई गुहार, नहीं हुई कार्रवाई
लड़की का भाई जब घर पहुंचा तो उसे घटना की जानकारी दी गई. आरोप है कि इसके बाद परिजन घायल बेटी को लेकर आरोपियों की शिकायत करने पहले पडरिया पुलिस पिकेट पर ले गए लेकिन वहां उनकी सुनवाई नहीं हुई. इसके बाद वे बिजुआ पुलिस चौकी गए लेकिन वहां भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. इसके बाद परिवार बेटी को लेकर भीरा थाने पहुंचा.
मामूली धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों को छोड़ दिया
लड़की की मां ने आरोप लगाया कि घटना की जानकारी देने के बाद दरोगा ने डांट-डपटकर लड़की का बयान लेकर वीडियो बना लिया. इसके बाद मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर आरोपियों को छोड़ दिया था.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











