
लखीमपुर कांड पर सियासी संग्राम, पुलिस की मुस्तैदी से विपक्ष का हर दांव हुआ फेल!
Zee News
लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा (Lakhimpur Kheri Violence) के बाद यूपी में पुलिस की मुस्तैदी ने विपक्ष के अरमानों पर पानी फेर दिया. तमाम विपक्षी नेताओं को पुलिस ने लखीमपुर जाने से पहले ही हिरासत में ले लिया.
लखनऊ: लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा (Lakhimpur Kheri Violence) में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत के मामले को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है. सोमवार को मौके पर जाने की कोशिश करने वाले सभी प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं के अरमानों पर पानी फेरते हुए पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया या हिरासत में लिया. शाम होते-होते तक समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav), प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) आदि नेताओं को पुलिस ने हिरासत से छोड़ दिया.
सोमवार तड़के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) जाते वक्त सीतापुर में हिरासत में ली गईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने किसान परिवारों से मुलाकात के बगैर वापस नहीं जाने का ऐलान किया है. कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने दावा किया, 'अभी तक प्रियंका गांधी हिरासत में हैं और इससे देश भर में भारी रोष है. सीतापुर में कार्यकर्ताओं का बड़ा जमावड़ा हो रहा है.' कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीतापुर में पीएसी छावनी के सामने कैंडल मार्च भी निकाला. लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डी. के. ठाकुर ने अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव को हिरासत से छोड़े जाने की पुष्टि की है.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










