
लखनऊ से पकड़े गये पंजाब के 2 कुख्यात बदमाश, कत्ल की वारदात में हैं आरोपी
AajTak
पंजाब पुलिस ने लखनऊ में पंजाब के दो सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल शूटर को पकड़ लिया है. दोनों शूटर बिक्रमजीत उर्फ विक्की और पंजाब सिंह को पुलिस ने लखनऊ शहर के गाजिपुर इलाके से पकड़ा है. दोनों शूटर पंजाब में दो बड़े हत्याकांड को अंजाम दे चुके थे.
पंजाब के दो सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल शूटर को पंजाब पुलिस ने आखिरकार कड़ी मशक्कत के बाद लखनऊ से पकड़ लिया है. दोनों शूटर बिक्रमजीत उर्फ विक्की और पंजाब सिंह को पुलिस ने लखनऊ शहर के गाजीपुर इलाके से पकड़ा है. दोनों शूटर पंजाब में दो बड़े हत्याकांड को अंजाम दे चुके थे. बिक्रमजीत उर्फ विक्की ने जहां आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता गुरप्रीत सिंह गोपी की गोली मारकर हत्या की थी, तो वहीं पंजाब सिंह ने फिरोजपुर में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या की थी.
गुरप्रीत सिंह गोपी हत्याकांड
मार्च 2024 में पंजाब के तरनतारन में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता गुरप्रीत सिंह गोपी की गोली मारकर हत्या की गई थी. उनके हत्यारे बिक्रमजीत उर्फ विक्की ने इस वारदात को अंजाम गोइंदवाल साहब रेलवे क्रॉसिंग पर दिया था. वो एक गाड़ी में कहीं जा रहे थे इतने में उनके हमलावरों ने उन्हें रोका और उनपर गोलियां बरसा दी थीं. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी थी और अब करीब छह महीने बाद हत्यारा उनके हाथों आया है.
फिरोजपुर तिहरा हत्याकांड
बीती सितंबर 2024 को पंजाब के फिरोजपुर में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या की गई थी. तीनों लोग एक ही परिवार के थे जिनकी हत्या पांच लोगों ने की थी. हादसे में एक बहन और दो भाई शामिल थे जिनकी पांच लोगों ने गोली मारकर हत्या की थी. हत्या की यह वारदात गुरुद्वारा अकालगढ़ साहिब के पास हुई थी. हमलावरों ने करीब 20 राउंड कार पर फायरिंग की थी और फिर वहां से फरार हो गए थे. पंजाब पुलिस ने लखनऊ से एक शूटर पंजाब सिंह को अपनी गिरफ्त में कर लिया है और जल्द ही वो बाकी हत्यारों को भी ढूंढ लेगी.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







