
लखनऊ: सडक किनारे लड़की को पीट रहा था शोहदा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने भेजा जेल
AajTak
लखनऊ में एक शोहदे ने छात्रा को बेरहमी से पीटा है. इसका वीडियो किसी ने बनाकर वायरल कर दिया, जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
लखनऊ में एक शोहदे ने छात्रा को बेरहमी से पीटा है. इसका वीडियो किसी ने बनाकर वायरल कर दिया, जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में एक शोहदे द्वारा एक स्कूल की छात्रा को पीटे जाने का मामला सामने आया है. ये बदमाश एक छात्रा को सड़क के किनारे पीट रहा है. इस दौरान छात्रा की दोस्त उसको बचाने की कोशिश भी करती है लेकिन वह फिर भी पीटता रहता है. ये पूरा वाकया कार में बैठे एक व्यक्ति द्वारा कैमरे में कैद कर लिया गया और इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











