
लखनऊ: मदरसे के मौलाना ने दो बच्चों के पैर में जंजीर बांधकर लगाया ताला, जानें क्या है पूरा मामला
AajTak
एसएचओ ने बताया कि बच्चे के पिता ने मौलाना से कहा था कि अगर यह शैतानी करता है तो जरूरत पड़ने पर उसे बांध कर रखा जाए, जिसके चलते मौलाना ने ऐसा किया. परिजनों ने यह भी बताया कि वे मौलाना के खिलाफ कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं.
लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के एक मदरसे में दो बच्चों के पैरों में जंजीर बांधकर ताला लगाने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि मदरसे में पढ़ाई के दौरान दोनों बच्चे भाग जाते थे. जानकारी के मुताबिक, जंजीर से बांधे गए बच्चों का वीडियो एक ग्रामीण ने बना लिया और इस संबंध में पुलिस को सूचना दी. जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों को जंजीरों से मुक्त कराकर मौलाना को हिरासत में लिया.
गोसाईगंज के एसएचओ ने बताया कि बच्चों के परिजन पढ़ाई के लिए दोनों छात्रों को मदरसे में छोड़ गए थे. एक बच्चा यहीं गोसाईगंज का जबकि दूसरा बच्चा बाराबंकी जिले का रहने वाला है. चार दिन पहले दोनों बच्चे पढ़ाई छोड़कर मदरसे से भाग गए थे. इसके बाद मौलाना ने इनको ढूंढकर उनके माता-पिता को इसकी जानकारी दी. मौलाना से दोनों बच्चों के माता-पिता ने कहा कि इन शरारती बच्चों को सख्ती करके अपने पास रखिए और हम मदरसे आ रहे हैं.
गोसाईगंज के थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों बच्चों के माता-पिता मदरसा पहुंचे और मौलाना से कहा कि बच्चों को सुधारने के लिए वह इनके साथ कड़ाई से निपटे. इसी क्रम में शुक्रवार को जब दोनों बच्चे पढ़ाई के बीच भाग गए, तो मौलाना ने इन्हें फिर से ढूंढ निकाला और इनके पैरों को जंजीर से बांध दिया. इसके बावजूद दोनों बच्चे दीवार कूदकर भाग गए.
बच्चों के घर वालों ने मौलाना से कहा था- सख्ती से निपटें: SHO
गोसाईगंज के एसएचओ ने आगे बताया कि दोनों बच्चों के घरवालों ने लिखित में आवेदन दिया है कि उनके कहने पर ही मौलाना ने दोनों बच्चों को बांधकर रखा था. वहीं एक बच्चे के पिता ने बताया कि उन्होंने ही मौलाना से कहा था कि उसके बेटे को कड़ाई से रखा जाए क्योंकि उसका बेटा बहुत शैतान है और वह चाहते थे कि उनका बेटा पढ़ाई-लिखाई करें क्योंकि उनके घर में कोई पढ़ा-लिखा नहीं है.
बच्चों ने कहा- पढ़ाई में मन नहीं लगता, इसलिए भागे

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










