
जम्मू-कश्मीर: सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों बीच एनकाउंटर, एक आतंकी ढेर
AajTak
जम्मू-कश्मीर के सोपोर में गुरुवार देर शाम आतंकियों ने फायरिंग कर दी. इसमें एक नागरिक घायल हो गया. इसके बाद मौके पर पहुंचे सुरक्षाबलों ने कॉम्बिंग कर सर्च ऑपरेशन चलाया. इस दौरान एक आतंकी को ढेर कर दिया गया.
जम्मू-कश्मीर के सोपोर में गुरुवार देर शाम आतंकियों ने फायरिंग कर दी. इसमें एक नागरिक घायल हो गया. इसके बाद मौके पर पहुंचे सुरक्षाबलों ने कॉम्बिंग कर सर्च ऑपरेशन चलाया. इस दौरान एक आतंकी को ढेर कर दिया गया. कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया, "सोपोर के इलाके में चेक मोहल्ला नौपोरा में मुठभेड़ शुरू हुई. पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर हैं."
बता दें कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सोमवार रात आतंकवादियों ने एक व्यक्ति रजाक की गोली मारकर हत्या कर दी थी. यह घटना तब हुई जब मृतक अब्दुला रजाक, थानामंडी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में अपने गांव कुंडा टॉप में एक मस्जिद से बाहर आया. पुलिस अधिकारियों ने सूचना देते हुए बताया कि रजाक का भाई प्रादेशिक सेना में सिपाही है. आतंकियों ने नजदीक से शख्स को गोली मारी थी.
इससे पहले अनंतनाग जिले में बुधवार 17 अप्रैल को आतंकवादियों ने बिहार के एक श्रमिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी. आतंकवादियों ने बिजबेहरा इलाके के जबलीपोरा में राजा शाह पर नजदीक से गोलीबारी की, जिससे श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान बिहार निवासी शंकर शाह के पुत्र राजा शाह के रूप में की गई थी. उसकी गर्दन में दो और पेट में दो गोलियां मारी गई थीं.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











