
लखनऊ: बंद घर में मिला बुजुर्ग का शव, पुलिस ने थमाया कोविड कंट्रोल रूम का नंबर
Zee News
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कई दिन से बुखार से जूझ रही बुजुर्ग महिला का शव घंटों तक पड़ा रहा. पुलिस और स्वास्थ्य विभाग इसमें ही उलझा रहा कि महिला का शव कौन उठाएगा.
लखनऊ: देश भीषण संक्रमण की चपेट में है और संकट का ये समय बेहद नाजुक है. महामारी से बचने-बचाने के इस दौर में ऐसी तस्वीरें भी सामने आ रही हैं जो संवेदनहीनता को बयां कर रही हैं. लखनऊ में एक बुजुर्ग महिला कई दिन से बुखार से तड़प रही थी, उसे देखने वाला कोई नहीं था. एक किराएदार साथ में रहती थी, मगर वो भी वोट देखने लखीमपुर गई थी, जब वो लौटी तो बुजुर्ग महिला का शव जमीन पर पड़ा था. आरोप है कि पुलिस को खबर की तो पुलिस ने आकर उन्हें कोविड कंट्रोल रूम का नंबर थमा दिया. कई दिन से बुखार से पीड़ित थी बुजुर्ग मामला लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भरत नगर क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला घर में अकेले ही रहती थी और पिछले 10 दिन से बुखार से पीड़ित थी. बुजुर्ग महिला की किराएदार 18 अप्रैल को अपने परिवार के साथ वोट देने के लिए लखीमपुर गई थी और जब बुधवार सुबह वापस आई तो कमरे से दुर्गंध आ रही थी. महिला का दरवाजा खोला गया तो शव जमीन पर पड़ा हुआ था.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










