
लखनऊ का आठवीं पास 'गायनेकोलॉजिस्ट', गले में आला और सफेद एप्रन पहन बन गया डॉक्टर
AajTak
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में स्थित लोहिया अस्पताल (Lohia Hospital) में फर्जी डॉक्टर (Fake doctor) पकड़ा गया है. यह फर्जी डॉक्टर मरीजों को प्राइवेट अस्पताल में बेहतर इलाज का झांसा देता था, जहां से उसे कमीशन मिलता था. इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल (Ram Manohar Lohia Hospital Lucknow) में आठवीं पास शख्स डॉक्टर बनकर राउंड करता मिला है. वह एप्रन पहने और गले में स्टेथोस्कोप डाले मरीजों को देख रहा था. सुरक्षा कर्मियों को जब शक हुआ तो युवक को पकड़कर पुलिस को बुलाया. जब जांच की गई तो पता चला कि आरोपी युवक मरीजों को दूसरे अस्पताल ले जाने के लिए कमीशन पर काम करता था.
जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के राम मनोहर लोहिया संस्थान में सुरक्षाकर्मियों को जानकारी मिली कि डॉक्टर की ड्रेस में एक युवक गले में स्टेथो डालकर घूम रहा है और मरीजों से हालचाल पूछ रहा है. इसके बाद जब सुरक्षाकर्मी उसके पास पहुंचे और जानकारी ली तो युवक ने खुद को डॉ. राम प्रकाश गुप्ता बताया.
आरोपी ने पहले तो बताया कि वह मातृ एवं शिशु अस्पताल का डॉक्टर है. उसके पास एक प्लेट भी थी, जिस पर स्त्री रोग एवं प्रसूति विशेषज्ञ (Gynaecologist) लिखा हुआ था. इसी के साथ सर्जन कंसल्टेंट भी लिखा था. सुरक्षा कर्मियों को जब उस पर शक हुआ तो उन्होंने अधिकारियों को जानकारी दी. इसके बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया कि युवक डॉक्टर नहीं और कोई और है.
आरोपी ने पुलिस को बताया- मरीज ले जाने पर मिलता था कमीशन
इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक से पूछताछ की. इस दौरान उसने बताया कि उसका असली नाम सूरज है और वह गोमती नगर में कमरा लेकर रहता है. आरोपी ने बताया कि वह नकली डॉक्टर इसलिए बना था, ताकि मरीजों को दूसरे अस्पताल में अच्छे इलाज का झांसा देकर ले जा सके. वह मरीजों को प्राइवेट अस्पताल में भेजता था, जिससे उसे कमीशन मिलता था. पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मामले को लेकर क्या बोले एडीसीपी?

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.








