
लखनऊ: 'एक भाई परसो एक्सपायर हो गया, दूसरा बेड पर पड़ा है', KGMU के बाहर शख्स का रो-रो कर बुरा हाल
AajTak
कोरोना की ये आंधी ऐसी है कि हर किसी को अपने साथ ले जा रही है. कोई इलाज के लिए तड़प रहा है, तो किसी को अंतिम संस्कार के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ रहा है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का तो बुरा हाल हो रखा है, यहां के अस्पतालों में बेड नहीं है और मरीज बाहर तड़प रहे हैं.
कोरोना की नई लहर हर दिन के साथ घातक होती जा रही है. ये आंधी ऐसी है कि हर किसी को अपने साथ ले जा रही है. कोई इलाज के लिए तड़प रहा है, तो किसी को अंतिम संस्कार के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ रहा है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का तो बुरा हाल हो रखा है, यहां के अस्पतालों में बेड नहीं है और मरीज बाहर तड़प रहे हैं. लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रॉमा सेंटर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया. यहां भानु प्रताप अस्पताल के बाहर खड़े रो रहे हैं, उनका कहना है कि परसो ही उनके बड़े भाई की कोरोना के कारण मौत हो गई. जबकि उनका छोटा भाई कोरोना की वजह से गंभीर हालत में है.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











