
लक्ष्मण प्रसाद आचार्य बने असम के राज्यपाल, मणिपुर का भी मिला प्रभार, कई राज्यों के गवर्नर बदले
AajTak
अनुसुइया उइके पिछले साल फरवरी से मणिपुर की राज्यपाल के रूप में कार्यरत हैं. वरिष्ठ बीजेपी नेता ओम प्रकाश माथुर सिक्किम के नए राज्यपाल होंगे. झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन, जो तेलंगाना का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे, को मौजूदा रमेश बैस की जगह पर महाराष्ट्र का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को मणिपुर के अतिरिक्त प्रभार के साथ असम का नया राज्यपाल बनाया गया है. वहीं गुलाब चंद कटारिया को बनवारीलाल पुरोहित की जगह पर पंजाब का राज्यपाल बनाया गया है. राष्ट्रपति भवन ने इसकी घोषणा की है. राष्ट्रपति भवन की ओर से शनिवार रात को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने गुलाब चंद कटारिया की जगह ली है, जिन्हें केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक भी नियुक्त किया गया है.
इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक पद से बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. बयान में कहा गया, 'सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और उन्हें मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.'
कई राज्यों के राज्यपाल बदले
अनुसुइया उइके पिछले साल फरवरी से मणिपुर की राज्यपाल के रूप में कार्यरत हैं. वरिष्ठ बीजेपी नेता ओम प्रकाश माथुर सिक्किम के नए राज्यपाल होंगे. झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन, जो तेलंगाना का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे, को मौजूदा रमेश बैस की जगह पर महाराष्ट्र का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
झारखंड के राज्यपाल होंगे संतोष कुमार गंगवार
पूर्व केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार राधाकृष्णन की जगह झारखंड के नए राज्यपाल होंगे. त्रिपुरा के पूर्व उपमुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा तेलंगाना के नए राज्यपाल होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भरोसेमंद सहयोगियों में से एक, पूर्व आईएएस अधिकारी के कैलाशनाथन को पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







