
लंबे-घने बालों के लिए कौनसा Shampoo लगाते हैं Tej Pratap Yadav, खुद किया खुलासा
Zee News
राजद (RJD) नेता तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने अपने लंबे-घुंघराले बालों का राज बताया है. इसका वीडियो जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने शेयर किया है, जिसमें यादव अपने चमकदार बालों का राज बता रहे हैं.
नई दिल्ली: अपने अलग अंदाज के लिए मशहूर राजद सुप्रीमो (RJD Supremo) लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वे अपने बालों के कारण चर्चा में हैं. दरअसल, तेज प्रताप यादव लंबे बाल रखते हैं और अलग-अलग हेयर स्टाइल (Hair Style) भी बनाते हैं. एक बार शिव भक्त के रूप में सामने आए तेज प्रताप ने अपने बालों को जटाओं का रूप दिया था, तो पोनीटेल में भी वे अक्सर नजर आते हैं. उनके बाल काफी अच्छे हैं और अब उन्होंने अपने इन लंबे-घने बालों के राज का खुलासा भी कर दिया है. तेज प्रताप ने हाल ही में एक एफएम रेडियो के टॉकशो में हिस्सा लिया. इसमें आरजे ने उनसे कई सवालों के साथ-साथ उनके बालों को लेकर भी सवाल पूछा. आरजे ने पूछा कि आपके चमकदार बालों का राज क्या है, युवाओं को भी इसके टिप्स दीजिए. इस पर तेज प्रताप ने अपने लंबे-घुंघराले बालों का राज बताते हुए कहा कि वे इसके लिए एक खास शैंपू का उपयोग करते हैं. उन्होंने कहा कि वे फॉरेस सेंसेस शैंपू लगाते हैं. इस पर आरजे ने कहा कि वह तो बहुत महंगा आता है. तब तेज प्रताप कहते हैं, 'हां यह शैंपू महंगा आता है, लेकिन हम वही लगाते हैं. इससे हमारे बाल अच्छे रहते हैं.'
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









