
लंबे इंतजार के बाद WhatsApp एंड्रॉयड यूजर्स को मिला iOS का ये फीचर
AajTak
WhatsApp पर यूजर्स अब इमेज और वीडियो का बड़ा प्रीव्यू देख सकेंगे. Facebook स्वामित्व वाले WhatsApp ने एक नए फीचर को अपने एंड्रॉयड ऐप के लिए जारी किया है. ये फीचर पहले से ही iOS यूजर्स के लिए उपलब्ध है. इस फीचर से चैट में शेयर किया गया फोटो या वीडियो क्रॉप नहीं होगा.
WhatsApp पर यूजर्स अब इमेज और वीडियो का बड़ा प्रीव्यू देख सकेंगे. Facebook स्वामित्व वाले WhatsApp ने एक नए फीचर को अपने एंड्रॉयड ऐप के लिए जारी किया है. ये फीचर पहले से ही iOS यूजर्स के लिए उपलब्ध है. इस फीचर से चैट में शेयर किया गया फोटो या वीडियो क्रॉप नहीं होगा. WhatsApp के नए फीचर से यूजर किसी इमेज या वीडियो को टैप कर ओपन किए बिना भी उसे पूरा देख सकेंगे. अभी तक चैट में शेयर किसी वीडियो या फोटो को देखने के लिए एंड्रॉयड यूजर्स को उसे पूरा ओपन करना होता था. वीडियो या फोटो चैट में क्रॉप हो जाता था. आईओएस यूजर्स को ये फीचर पहले से मिलता है. अब एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी इसे जारी कर दिया गया है. इस नए फीचर के बारे में WhatsApp ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके जानकरी दी है. ट्वीट में WhatsApp ने लिखा है फोटो और वीडियो WhatsApp पर अब और भी बड़े हैं, इस वजह से कोई पिक्चर से छूटेगा नहीं. ये स्माइल करने का परफेक्ट कारण है.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










