
लंदन में चाकू मारकर किया था पत्नी का मर्डर, अब अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
AajTak
लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने इस वारदात के बारे में जानकारी के देते हुए बताया कि आरोपी को दोषी करार देते हुए शुक्रवार को किंग्स्टन क्राउन कोर्ट में सजा सुनाई गई, साहिल ने इसी साल फरवरी में अदालत के सामने महक की हत्या का जुर्म स्वीकार कर लिया था.
Murder in London: लंदन में अपनी 19 वर्षीय पत्नी महक शर्मा का कत्ल करने वाले साहिल शर्मा ने अपना जुर्म अदालत में कबूल कर लिया. इसके बाद मामले की सुनवाई करने वाली कोर्ट ने 24 वर्षीय साल के आरोपी पति साहिल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. पैरोल के साथ यह सजा न्यूनतम 15 साल की होगी.
लंदन में मर्डर भारतीय नागरिक साहिल शर्मा को महक की हत्या के शक में मौका-ए-वारदात से ही गिरफ्तार किया गया था. असल में पिछले साल अक्टूबर में दक्षिणी लंदन के क्रॉयडन में ऐश ट्री वे पर महक शर्मा घायल अवस्था में पाई गई थी. उस पर चाकू से वार किए गए थे. इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया थ. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी.
पति ने ही किया था कत्ल मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने इस वारदात के बारे में जानकारी के देते हुए बताया कि आरोपी को दोषी करार देते हुए शुक्रवार को किंग्स्टन क्राउन कोर्ट में सजा सुनाई गई, साहिल ने इसी साल फरवरी में अदालत के सामने महक की हत्या का जुर्म स्वीकार कर लिया था. यह एक दुखद मामला है, जिसने एक परिवार को पूरी तरह से तबाह कर दिया है.
क्राइम कमांड के डिटेक्टिव इंस्पेक्टर ने की जांच मेट्रो पुलिस के स्पेशलिस्ट और क्राइम कमांड के डिटेक्टिव इंस्पेक्टर (डीआई) लॉरा सेम्पल ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि साहिल शर्मा ने अपनी पत्नी महक की हत्या करके एक परिवार की प्यारी बेटी को उनसे छीन लिया है, जिनके बारे में केवल वही जानता है. डिटेक्टिव इंस्पेक्टर (डीआई) लॉरा सेम्पल ने कहा कि हालांकि उन्हें पता है कि कोई भी चीज़ महक शर्मा को उनके पास वापस नहीं ला सकती है, उम्मीद है कि आरोपी को सजा मिलने से महक के प्रियजनों को कुछ हद राहत मिलेगी.
पिछले साल अक्टूबर में किया था मर्डर वो 29 अक्टूबर, 2023 का दिन था. स्थानीय समयानुसार शाम के 4 बजकर 15 मिनट के तुरंत बाद, दोषी साहिल शर्मा ने आपातकालीन संख्या 999 नंबर डायल किया और पुलिस ऑपरेटर को बताया कि उसने ऐश ट्री वे पर मौजूद अपने घर में अपनी पत्नी की हत्या कर दी है.
महक की गर्दन पर लगा था चाकू अदालत ने सुना कि कैसे अधिकारियों ने महक को उसके पते पर गैरहाजिर पाया. जब वो मिली तो, महक की गर्दन पर चाकू से भयंकर चोट लगी थी और घटनास्थल पर डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद लगभग 20 मिनट बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










