
लंदन में अब मंकीपॉक्स का कहर, सबसे ज्यादा पुरुष आ रहे चपेट में
AajTak
ब्रिटेन अब मंकीपॉक्स की जद में आ गया है. यहां एक दिन में 104 नए मरीज सामने आए हैं, ब्रिटेन की स्वास्थ्य एजेंसियों के मुताबिक कुल मरीजों में 99 फीसदी पुरुष मरीज हैं.
दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के बाद अब मंकीपॉक्स तेजी से पैर पसार रहा है. इस बीमारी का वायरस अब अफ्रीका के बाहर दूसरे देशों में भी तेजी से फैल रहा है. मंकीपॉक्स अब लंदन में कई लोग अपनी चपेट में ले रहा है. ब्रिटेन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि देशभर में मंकीपॉक्स के 104 नए केस सामने आए हैं.
ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि अब देशभर में मंकीपॉक्स के 470 मरीज हो गए हैं. इसके साथ ही चिंता की बात ये है कि इस बीमारी की चपेट में सबसे ज्यादा पुरुष आ रहे हैं. मेडिकल एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि अगर कोई व्यक्ति मरीज के संपर्क में आता है, उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता है या फिर मरीज के कपड़ों को छूता है तो उनमें मंकीपॉक्स होने की आशंका बढ़ जाती है.
ब्रिटेन ने जो ताजा आंकड़े जारी किए हैं, उनके मुताबिक 99 फीसदी पुरुष इस बीमारी का शिकार हुए हैं. इसके साथ ही अभी तक सबसे ज्यादा केस लंदन में मिले हैं.
हाल ही में WHO के एक प्रमुख सलाहकार ने कहा था कि यूरोप और उसके बाहर मंकीपॉक्स का प्रकोप स्पेन और बेल्जियम में देखने को मिला है. इसकी बड़ी वजह शारीरिक संबंध बताया जा रहा है. जबकि पिछले हफ्ते WHO ने कहा था कि 28 देशों से मंकीपॉक्स के 1285 मामले सामने आए हैं. ये ऐसे देश हैं जहां इस तरह की कोई बीमारी पहले कभी नहीं थीं. ब्रिटेन के बाद सबसे ज्यादा केस स्पेन, जर्मनी और कनाडा में सामने आए हैं.
WHO ने कहा कि इस बीमारी की चपेट में आने पर लोगों में असामान्य चीजें हो रही हैं, जो कि डॉक्टरों के लिए थोड़ी मुश्किल साबित हो रही हैं. ऐसे में जरूरी है कि मरीज से थोड़ी दूरी बनाकर रखें. वहीं अफ्रीका के देशों में 8 देशों की 72 मरीजों की मौत हो चुकी है. साथ ही 1,500 से अधिक संदिग्ध मामले सामने आए हैं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









