
रोहित शेट्टी के घर फायरिंग से लॉरेंस गैंग का क्या कनेक्शन है? अब तक ये खुलासे हुए
AajTak
रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. उन्होंने पोस्ट शेयर कर रोहित शेट्टी समेत दूसरे बॉलीवुड सितारों को भी धमकी दी है.
बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर बीती रात चार राउंड फायरिंग हुई. हमले के दौरान रोहित शेट्टी अपने घर में ही मौजूद थे. हालांकि, उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा. हमले पर अब बड़ा अपडेट सामने आया है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली है.
गैंगस्टर ने क्या कहा?
गैंगस्टर शुभम लोनकर और आरजू बिश्नोई की तरफ से सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया गया है. पोस्ट में उन्होंने हमले की जिम्मेदारी ली है, जिसमें लिखा है- रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी मैं शुभम लोनकर, आरजू बिश्नोई और हरि बॉक्सर लेते हैं.
'हमने इसको (रोहित शेट्टी) को कई बार मैसेज किया कि हमारे काम में दखल न दे. लेकिन इसको समझ नहीं आया तो ये छोटा सा ट्रेलर दिया है. इसको आगे अगर हमारी बात समझ नहीं आई तो अगली बार घर के बाहर नहीं, घर के अंदर बेडरूम में गोली चलेगी इसकी छाती पर. पूरे बॉलीवुड को ये हमारी चेतावनी है.'
आगे कहा गया है- चेतावनी है कि सुधर जाओ नहीं तो बहुत बुरा हाल होगा तुम्हारा. बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल होगा, जिन-जिन को फोन लगाया है टाइम पर लाइन पर आ जाओ, वरना छिपने के लिए जगह कम पड़ेगी. बता दें की शुभम लोनकर वही गैंगस्टर है, जो बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में वॉन्टेड है. इस पोस्ट के बाद से पूरी इंडस्ट्री में हलचल मच गई है. सेलिब्रिटी की सुरक्षा को लेकर फैंस भी अब चिंता में आ गए हैं.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












