
रोहतक: 7 साल की दिशी का दावा, 12 मिनट 4 सेकंड में तोड़ देंगी राजस्थान की पूजा का विश्व रिकॉर्ड
AajTak
पूजा बिश्नोई ने 8 साल की उम्र में 3 किलोमीटर की दौड़ 12 मिनट 50 सेकंड में पूरी कर अंडर 10 विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है. अब दिशी इस रिकॉर्ड को तोड़ने का दावा कर रही हैं.
देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है. सिर्फ उनको तराशने की जरूरत है. हरियाणा के रोहतक (Rohtak) जिले के सांपला कस्बे में ऐसी ही एक 7 साल की दिशी वशिष्ठ प्रतिभावान खिलाड़ी हैं. दिशी ने राजस्थान (Rajasthan) की बाल धाविका पूजा बिश्नोई के रेस के रिकॉर्ड को तोड़ने का दावा किया है. सात साल की पूजा बिश्नोई ने 3 किलोमीटर की रेस को 12 मिनट 50 सेकंड में पूरी कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है. दिशी को पूरी उम्मीद है कि वह इस रिकॉर्ड को तोड़कर लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स (Limca Book of Records) में अपना नाम दर्ज करा देंगी.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











