
रोज-रोज खाना बनाने से आजादी, महिला ने अपनाया ये अनोखा तरीका!
AajTak
30 साल की एक महिला ने गजब कर दिया. उसने ना सिर्फ अपने लिए बल्कि अपने पूरे परिवार के लिए अगले 8 महीने का खाना एक साथ तैयार कर लिया. मतलब रोज-रोज खाना बनाने से मुक्ति.
आमतौर पर लोग ताजा भोजन खाना पसंद करते हैं. लंच, डिनर और नाश्ता मूड के हिसाब से बदलता भी रहता है. लेकिन एक महिला ने गजब कर दिया. दरअसल, उसने ना सिर्फ अपने लिए बल्कि अपने पूरे परिवार के लिए अगले 8 महीने का खाना एकसाथ तैयार कर लिया. मतलब रोज-रोज खाना बनाने से मुक्ति.
30 साल की इस महिला नाम केल्सी शॉ है और वो अमेरिका के Indiana की रहने वाली है. केल्सी ने अगले 8 महीने के लिए ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर बनाकर स्टोर कर लिया है. अब घर में जिसे भी भूख लगेगी, उसे बस खाना निकालकर गर्म करना है और खा लेना है.
NYT की रिपोर्ट के मुताबिक, तीन बच्चों की मां केल्सी शॉ ने अपने किचन को घर पर उगाई डिब्बाबंद ताजी सब्जियों से भर रखा है. साथ ही पहले से बना खाना, हर्ब्स, राइस और पास्ता भी स्टोर कर रखा है. केल्सी ने किचन में कुल 426 तरह के खाने के आइटम बनाकर रखे हैं, जिसे वो और उनका परिवार अगले 8 महीने तक खाएगा.
केल्सी ने बताया कि उन्होंने हर चीज को प्रिजर्व करना सीखा है. वो अचार से लेकर मीट तक को लंबे समय से संरक्षित कर सकती हैं. उन्हें भोजन को प्रिजर्व करने में 3 महीने लगते हैं और फिर अगले 8 महीने तक खाना बनाने से मुक्ति मिल जाती है.
महिला ने क्यों स्टोर किया खाना? केल्सी बाहर का खाना नहीं खाना चाहती. इसलिए उन्होंने खाना प्रिजर्व करना शुरू किया. इससे उनकी फैमिली सालभर घर का उगाया खाना खा सकेगी और उनके पैसे भी बचेंगे. केल्सी का परिवार गर्मियों में घर में उगाई चीजें फ्रेश खाता है. वहीं, विंटर्स में वो इन चीजों को प्रिजर्व कर खाते हैं.
केल्सी कहती हैं कि वो हर दिन करीब दो घंटे अपने गार्डन में बिताती हैं. वहां वो सब्जियां, फल आदि उगाती हैं. उनके साथ बच्चे भी प्रकृति के नजदीक रहते हैं. उनकी लाइफ पूरी तरह से ऑर्गेनिक खानों पर निर्भर है. उन्होंने किताबों से सीखकर और ऑनलाइन वीडियो देखकर खाने को प्रिजर्व करने शुरुआत की थी.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.










