
रॉकस्टार रवींद्र जडेजा: 10 साल से ऑस्ट्रेलिया नहीं निकाल पाया तोड़, कैसे चोट से लौटकर पलट दी सीरीज़
AajTak
रवींद्र जडेजा ने बतौर ऑलराउंडर पिछले कुछ वक्त में काफी बेहतर प्रदर्शन किया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी सीरीज में वह बेहतरीन बॉलिंग कर रहे हैं. पिछले 10 साल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में हुई तीन सीरीज़ में रवींद्र जडेजा ने कहर बरपाया है और कंगारू टीम उन्हें समझ नहीं पाई है.
एशिया कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच में टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को चोट लगी थी, वह टूर्नामेंट से बाहर हुए. यह बुरा था, क्योंकि उस वक्त जडेजा अपने करियर की टॉप फॉर्म में थे. लेकिन चोट ने उन्हें क्रिकेट से दूर कर दिया, करीब 6 महीने के इंतज़ार के बाद रवींद्र जडेजा मैदान पर वापस लौटे हैं. और कुछ इस तरह लौटे हैं कि क्रिकेट जगत में तबाही मचा दी है.
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 के लिए जब टीम इंडिया का ऐलान हुआ तब रवींद्र जडेजा का नाम स्क्वॉड में शामिल किया गया था, लेकिन उनके नाम के आगे ब्रैकट में फिटनेस पर निर्भर भी लिखा था. ऐसे में डर था कि क्या रवींद्र जडेजा फिट नहीं हो पाएंगे. लेकिन सीरीज़ से ठीक पहले उन्होंने एक रणजी ट्रॉफी का मैच भी खेला और वहां भी बेहतरीन प्रदर्शन कर खुद को मैच फिट घोषित किया, साथ ही वापसी का ऐलान भी कर दिया.
क्लिक करें: 28 रन में 8 विकेट, रवींद्र जडेजा कहर की कहानी, जिसने ऑस्ट्रेलिया की हालत खराब कर दी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 में रवींद्र जडेजा ने शुरुआती 2 टेस्ट मैच में कहर बरपाया है, पहले नागपुर और अब दिल्ली टेस्ट में रवींद्र जडेजा की फिरकी के आगे कंगारू टीम ने पूरी तरह से घुटने टेक दिए. रवींद्र जडेजा की सटीक बॉलिंग और बीच में मिलने वाली टर्न ने ऑस्ट्रेलिया को उनके आगे नतमस्तक होने के लिए मजबूर कर दिया.
हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब ‘सर’ रवींद्र जडेजा के सामने ऑस्ट्रेलिया की हालत खराब हुई हो. भारत में ऑस्ट्रेलिया ने पिछले 10 साल में 3 सीरीज खेली हैं और इन तीनों ही सीरीज में रवींद्र जडेजा ने कंगारू टीम को परेशान किया है. यानी पिछले 10 साल से कंगारू टीम रवींद्र जडेजा का कोई तोड़ नहीं ढूंढ पाई है.
रवींद्र जडेजा और ऑस्ट्रेलिया... अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रवींद्र जडेजा के टेस्ट रिकॉर्ड को देखें तो उन्होंने 14 मैच की 26 पारियों में 80 विकेट झटके हैं. इस दौरान रवींद्र जडेजा का बॉलिंग औसत 17.23 का रहा, वह कंगारू टीम के खिलाफ 5 बार पारी में 5 विकेट, एक बार मैच में 10 विकेट झटक चुके हैं.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








