
रेस्तरां में बच्चे को टॉयलेट की जगह पानी के गिलास में करवाया पेशाब, मां की हरकत देख लोग दंग!
AajTak
हर जगह एक लिहाज होता है, एक सिविक सेंस होता है, लेकिन इस दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जिनके लिए ये चीजें कोई मायने नहीं रखतीं. हाल ही में घटी एक घटना ने इस बात को और पुख्ता कर दिया. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के हांगझोउ शहर में एक महिला अपने बच्चे और दो बुजुर्ग रिश्तेदारों के साथ रेस्तरां गई थी. फुयुआनजू रेस्तरां में तब एक असहज स्थिति पैदा हो गई, जब बच्चा अचानक खड़े होकर अपना पैंट उतारता है और ग्राहकों के लिए रखे ग्लास में पेशाब कर देता है!
हर जगह एक लिहाज होता है, एक सिविक सेंस होता है, लेकिन इस दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जिनके लिए ये चीजें कोई मायने नहीं रखतीं. हाल ही में घटी एक घटना ने इस बात को और पुख्ता कर दिया.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के हांगझोउ शहर में एक महिला अपने बच्चे और दो बुजुर्ग रिश्तेदारों के साथ रेस्तरां गई थी. फुयुआनजू रेस्तरां में तब एक असहज स्थिति पैदा हो गई, जब बच्चा अचानक खड़े होकर अपना पैंट उतारता है और ग्राहकों के लिए रखे ग्लास में पेशाब कर देता है!
महिला के लिए यह एक सामान्य बात थी
महिला के साथ आए एक बुजुर्ग ने बच्चे को डस्टबिन में पेशाब करने की सलाह दी, लेकिन महिला ने उसे रेस्टरूम ले जाने के बजाय गिलास में ही पेशाब करने को कह दिया. बच्चे ने भी बिल्कुल वैसा ही किया.
महिला के लिए यह एक सामान्य बात थी और वह बातचीत में मशगूल हो गई, लेकिन रेस्तरां में मौजूद अन्य लोग इस घटना से हैरान रह गए. जो लोग उस वक्त खाना खा रहे थे, बच्चे को गिलास में पेशाब करते देख उनकी भूख खत्म हो गई, यहां तक कि पानी भी गले से नहीं उतर सका.
वहीं दूसरी तरफ रेस्टरां का रवैया भी इस घटना को लेकर अजीब था. कस्टमर तांग, जो वहां मौजूद थीं, उन्होंने स्टाफ से ग्लास हटाने की गुजारिश की, लेकिन कोई तुरंत नहीं आया. जब बदबू असहनीय हो गई, तो रेस्टोरेंट के स्टाफ ने ग्लास को हटा दिया

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











