
रेस्टोरेंट के खाने को लेकर झगड़ा, पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, रेल ट्रैक पर मिली लाश
AajTak
बिहार के वैशाली में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. रेस्टोरेंट के खाने को लेकर झगड़ा होने के बाद एक महिला ने अपने ही पति की कथित तौर पर हत्या करवा दी. अब मृतक युवक के पिता ने उसकी पत्नी और उसके परिजनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है. युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है.
बिहार के वैशाली जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. रेस्टोरेंट में खाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक महिला ने अपने ही पति की हत्या करवा दी. युवक का शव रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया है.
दरअसल मुजफ्फरपुर के रहने वाले राजवीर की शादी 9 महीने पहले निशा के साथ हुई थी. निशा बहादुरपुर की रहने वाली है. अब राजवीर की हत्या के बाद उसके घरवालों ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी निशा घर में बने खाने की बजाय रेस्टोरेंट से खाना मंगवाने की जिद्द करती थी.
रेस्टोरेंट के खाने को लेकर हुआ था झगड़ा
होटल के खाने को लेकर पति-पत्नी के बीच कहा सुनी भी होती थी. बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट और होटल में खाने की जिद और आदत की वजह पत्नी ने अपने पति की हत्या करवा दी.
राजवीर के घरवालों ने ये भी कहा है कि शादी के बाद से ही पत्नी निशा राजवीर को नापसंद करती थी. राजवीर के परिजनों का आरोप है कि उसकी पत्नी निशा के किसी गैर मर्द से भी संबंध हैं.
मृतक के पिता ने दर्ज कराई शिकायत

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











