
रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw को मिला पासवान का बंगला, पशुपति को शरद यादव का आवास अलॉट
Zee News
एलजेपी संस्थापक रामविलास पासवान (Ram Vilas Paswan) करीब तीन दशक तक जिस बंगले में रहे वह बंगला अब उनके बेटे चिराग पासवान को खाली करना पड़ा है. यह बंगला अब केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को अलॉट किया गया है.
नई दिल्ली: हाल ही में हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में जगह पाने वाले नए मंत्रियों को दिल्ली में सरकारी आवास अलॉट कर दिए गए हैं. केंद्रीय आवास एवं शहरी मामले के मंत्रालय ने चिराग पासवान (Chirag Paswan) से उनके दिवंगत पिता रामविलास पासवान (Ram Vilas Paswan) के नाम पर अलॉट बंगला भी करा लिया है. दिल्ली में 12, जनपथ स्थित बंगले को सरकार ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) को दिया है. यह बंगला पहले दिवंगत केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (Ram Vilas Paswan) को आवंटित किया गया था. इसके अलावा पूर्व सांसद शरद यादव (Sharad Yadav) के आधिकारिक आवास को केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) को आवंटित किया गया है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









