
रेप, टॉर्चर.... अमेरिका में गैर-कानूनी तरीके से एंट्री के लिए 'नरक' जैसे रास्तों से गुजरते हैं भारतीय!
AajTak
डंकी रूट पर अवैध रूप से सफर करने वाले भारतीय नागरिकों को पैसे के लिए मार दिया जाता है और महिलाओं को यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है. Sky News की रिपोर्ट से पता चलता है कि कैसे भारतीय नागरिक अमेरिका पहुंचने के लिए पनामा, कोस्टा रिका, अल साल्वाडोर और ग्वाटेमाला में माफिया गिरोहों पर निर्भर होकर भयानक जोखिम उठा रहे हैं.
अमेरिकी सपने की तलाश, समृद्धि, सफलता और मौकों से भरी जिंदगी ने लंबे वक्त से दुनिया भर के लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया है. इसमें अनगिनत भारतीय भी शामिल हैं. अपने 'अमेरिकी ख्वाबों' को पूरा करने के लिए, हजारों भारतीय नागरिक अपनी जान पर खेलकर अवैध रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका पहुंच रहे हैं, 'डंकी रूट' का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो घने जंगलों, कठिन रास्ते वाले इलाकों और उबड़-खाबड़ पानी से होकर गुजरता है. इसका नतीजा यह है कि अब भारतीय, अमेरिका में अवैध प्रवासियों के तीसरे सबसे बड़े ग्रुप का प्रतिनिधित्व करते हैं. हालांकि, अमेरिका की यात्रा नरक जैसे रास्तों से होकर गुजरती है.
एक एजेंट ने खुलासा किया कि अमेरिका में अवैध तरीके से एंट्री करने वाले 10-12 फीसदी लोग या तो मर जाते हैं या रास्ते में ही मारे जाते हैं. मानव तस्कर अवैध प्रवासियों को अमेरिका ले जाने के लिए प्रति व्यक्ति लगभग 50 हजार से एक लाख डॉलर (करीब 40 लाख से 80 लाख रुपये) लेते हैं.
हजारों भारतीय अपनाते हैं डंकी रूट
शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'डंकी' 'डंकी रूट' या 'डंकी फ्लाइट' पर आधारित है, जिसे हजारों भारतीय हर साल अमेरिका, ब्रिटेन या किसी अन्य यूरोपीय देश तक पहुंचने के लिए अपनाते हैं.
इस सफर में तमाम देशों से होते हुए कई पड़ावों से गुजरना पड़ता है, जिनमें पनामा, कोस्टा रिका, अल साल्वाडोर और ग्वाटेमाला जैसे मध्य अमेरिकी देश शामिल हैं, जहां भारतीय नागरिक आसानी से वीजा प्राप्त कर सकते हैं. मेक्सिको और दक्षिण अमेरिका के बीच स्थित ये देश मेक्सिको के रास्ते अमेरिका में प्रवेश करने वाले अवैध अप्रवासियों के लिए एंट्री गेट के रूप में काम करते हैं.
Sky News की एक इन्वेस्टिगेशन के मुताबिक, इस खतरनाक सफर में दो साल तक का वक्त लग सकता है. इसमें कई जोखिम होते हैं, जिसमें डकैती, गंभीर चोटें, रेप और आपराधिक गिरोहों के हाथों मौत शामिल है. यह एकमात्र रास्ता नहीं है, जिसके जरिए अवैध अप्रवासी अमेरिका में घुसने की कोशिश करते हैं. अवैध अप्रवासी कनाडा के जरिए भी एक रास्ता अपनाते हैं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









