
रेप केस में आशीष कपूर को राहत, जेल से बाहर आने के बाद पहली बार बोले- सच सामने आया...
AajTak
टीवी एक्टर आशीष कपूर को हाल ही में रेप केस में जमानत मिली है. इसके बाद उन्होंने अपना पहला स्टेटमेंट जारी किया और बताया कि वो कितनी राहत महसूस कर रहे हैं. आशीष ने अपने इंस्टा पर एक लॉन्ग नोट लिखा और कानून व्यवस्था पर अपना भरोसा जताया.
‘देखा एक ख्वाब’ फेम एक्टर आशीष कपूर को हाल ही में रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. हालांकि बाद में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई. अब उन्होंने इस पूरी कॉन्ट्रोवर्सी के बाद अपना पहला रिएक्शन दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लंबा नोट लिखकर इन आरोपों का जवाब दिया.
आशीष ने ली राहत की सांस
आशीष को तब हिरासत में लिया गया था जब एक महिला ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी. जमानत मिलने के बाद आशीष ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा और जूडिशियल सिस्टम का शुक्रिया अदा किया.
आशीष ने पोस्ट में लिखा, “हाल ही में हुई इस घटना के बाद मैं राहत और आभार से भरा हुआ हूं. इस अनुभव ने मुझे हमारे लोकतंत्र की ताकत और संविधान में दर्ज मूल्यों की अहमियत का एहसास कराया है. मुझे न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और इस नतीजे ने मेरे विश्वास को और मजबूत किया है.”
आशीष ने पोस्ट में आगे लिखा,“सबकी मेहनत और ईमानदारी से काम करने की वजह से न्याय मिला और सच सामने आया. ये इस बात का सबूत है कि सच हमेशा जीतता है. मैं उन सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने इस मुश्किल समय में मेरा साथ दिया और उस व्यवस्था का आभार व्यक्त करता हूं जो हर नागरिक के अधिकारों की रक्षा करती है.”
सीसीटीवी फुटेज से मिले बेगुनाही के सबूत

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










