
रेप केस की धमकी, लाखों की वसूली और चार गिरफ्तार... अमरोहा में दारोगा की साजिश का ऐसे हुआ खुलासा
AajTak
अमरोहा में हापुड़ के दारोगा समेत एक पूरे गैंग पर मुकदमा दर्ज किया गया है. यह मामला बेहद हैरान करने वाला है. आरोपियों का गैंग फर्जी रेप केस में फंसाने की धमकी देकर अवैध वसूली कर रहा था. इस मामले में सीसीटीवी फुटेज भी अहम सबूत बन गई है.
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में पुलिस ने फर्जी बलात्कार के मुकदमे में फंसाने की साजिश का बड़ा खुलासा किया है. इस मामले में हापुड़ जिले में तैनात एक दारोगा, एक पीआरडी जवान और एक महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. गैंग द्वारा झूठे आरोप लगाकर जबरन पैसे वसूलने का आरोप सामने आया है. पुलिस ने महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि मुख्य आरोपी दारोगा फरार बताया जा रहा है. मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है.
दो हिस्ट्रीशीटर समेत चार आरोपी गिरफ्तार गजरौला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस गैंग के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें दो हिस्ट्रीशीटर आरोपी खालिद और दीपक शामिल हैं. इनके अलावा पीआरडी जवान लाखन और महिला कौशर को भी हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20 हजार रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल किया गया एक सैमसंग फोल्ड-7 मोबाइल फोन बरामद किया है. सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी है.
दारोगा नितिन कुमार वर्मा फरार इस मामले में हापुड़ जिले के सिंभावली थाने में तैनात दारोगा नितिन कुमार वर्मा मुख्य आरोपी है. पुलिस के मुताबिक वह गैंग के सूत्रधार खालिद के कहने पर इस साजिश में शामिल हुआ था. वारदात के बाद से दारोगा फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन कर दबिश दी जा रही है. एक अन्य आरोपी नवीन वर्मा की भी तलाश जारी है.
प्लॉट दिखाने के बहाने बुलाया पुलिस जांच में सामने आया कि सम्भल जिले के रहने वाले नईम को प्लॉट दिखाने के बहाने बुलाया गया था. इसके बाद उसे झूठे बलात्कार के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई. आरोपियों ने खुद को थाना गजरौला में तैनात बताते हुए वर्दी का इस्तेमाल किया. इस डर से पीड़ित और उसके परिवार से लाखों रुपये वसूल लिए गए. गैंग ने पीड़ित से कुल 1.25 लाख रुपये की उगाही की.
शिकायत के बाद पुलिस एक्शन पीड़ित नईम ने जब अमरोहा पुलिस से शिकायत की, तब पूरे मामले की परतें खुलनी शुरू हुईं. पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की. सबसे पहले पीड़ित द्वारा बताए गए इलाकों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए. फुटेज में पुलिस वर्दी में दारोगा और सिपाही नजर आए. इसके बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया.
सीडीआर जांच से खुलासा अमरोहा पुलिस ने आरोपी खालिद के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की जांच की. इससे सिंभावली थाने में तैनात दारोगा और अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका सामने आ गई. जांच में साफ हुआ कि अमरोहा पुलिस का नाम लेकर हापुड़ पुलिस से जुड़े लोग सम्भल के युवक से ठगी कर रहे थे. इसके बाद तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया गया.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








