
रेप का इल्जाम, गिरफ्तारी और पुलिस पर हमला... हैरान कर देगी पंजाब के आप विधायक की ये करतूत
AajTak
पंजाब के सनौर से आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पर रेप का आरोप लगने के बाद उनकी गिरफ्तारी और पुलिस हिरासत से फरार होने का सनसनीखेज मामला सामने आया. आरोप है कि फरार होते वक्त विधायक और उसके समर्थकों ने पुलिस पर गोलीबारी की और एक पुलिसवाले को गाड़ी से कुचल दिया.
पंजाब के सनौर से आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा के पुलिस हिरासत से फरार हो जाने के बाद हड़कंप मचा हुआ है. यह वारदात उस वक्त हुई जब पुलिस विधायक को गिरफ्तार करने के बाद स्थानीय पुलिस थाने ले जा रही थी. आरोप है कि उसी वक्त आप विधायक और उसके समर्थकों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी.
यही नहीं, भागते वक्त आरोपी एमएलए ने पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश भी की. इस दौरान एक कांस्टेबल घायल हो गया. अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर आप विधायक की इस करतूत की वजह क्या है? तो चलिए आपको सिलसिलेवार तरीके से ये पूरा माजरा बताते हैं.
1 सितंबर 2025 - हरमीत सिंह पठानमाजरा ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के गांवों को प्रभावित करने वाली नदी तल की सफाई जैसी बाढ़ संबंधी समस्याओं का समाधान न करने के लिए सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और पंजाब सरकार की सार्वजनिक रूप से आलोचना की. साथ ही उन्होंने कुछ अधिकारियों को हटाने की मांग कर डाली.
- आप सरकार ने उसी वक्त हरमीत सिंह पठानमाजरा की सुरक्षा वापस ले ली और उनके निर्वाचन क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों (एसएचओ) और पुलिस चौकी प्रमुखों का तबादला कर दिया. एमएलए का दावा है कि यह उनकी आलोचना का बदला है.
2 सितंबर 2025 पटियाला पुलिस ने विधायक पठानमाजरा के खिलाफ ज़ीरकपुर की एक महिला की शिकायत पर बलात्कार का मामला दर्ज किया. महिला का आरोप है कि विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने खुद को तलाकशुदा बताया था. उस पर आईपीसी की धारा 376 के तहत बलात्कार, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी के आरोप लगाए गए हैं. विधायक का दावा है कि उनकी पूर्व पत्नी से जुड़ा यह मामला, आप के दिल्ली नेतृत्व की आलोचना के कारण राजनीति से प्रेरित है.
- गिरफ्तारी के बाद विधायक पठानमाजरा हरियाणा के करनाल में पुलिस की हिरासत से उस वक्त फरार हो गया, जब उसे थाने ले जाया जा रहा था. खबरों के अनुसार, उसने और उसके साथियों ने पुलिस पर गोलीबारी की और एक अधिकारी को एसयूवी से कुचलकर घायल कर दिया. अब आरोपी विधायक की तलाश जारी है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.

पश्चिम बंगाल में सियासी समर का शंखनाद हो चुका है. लेकिन आचार संहिता लगते ही चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के ज्यादातर सभी बड़े अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. DGP, कोलकाता पुलिस कमिश्नर समेत गृह सचिव और मुख्य सचिव के तबादले को टीएमसी चुनाव आयोग और मोदी सरकार पर हमलावर है. वो इसे सत्ता का दुरुपयोग बता रही है. चुनाव आयोग पर तो विपक्ष पहले से हमलावर है. विपक्षी गठबंधन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए संसद के दोनों सदनों में महाभियोग का नोटिस पेश कर चुका है. इसी महाभियोग को लेकर कल चुनाव आयुक्त से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, वो राजनीतिक मसलों में उलझना नहीं चाहते. इधर, ममता बनर्जी मोदी सरकार से एसआईआर से लेकर एलपीजी किल्लत तक के हर मुद्दे पर दो-दो हाथ करने को बेकरार हैं. विपक्ष तबादलों को लेकर चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा कर रहा है. लेकिन सवाल है कि, क्या बड़े अधिकारियों के तबादले पर चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाना जायज है? और सवाल ये भी क्या आत्मविश्वास से भरी बीजेपी इस बार ममता बनर्जी का विजय रथ रोक पाएगी.

सबसे पहले बात ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची की. अराघची ने दो टूक कहा है कि तेहरान ने सीजफायर की मांग नहीं की है. ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि युद्ध का अंत इस तरह होना चाहिए कि ये दोबारा न हो. उन्होंने साफ कहा कि अमेरिका से किसी तरह की कोई बातचीत या संदेश का आदान-प्रदान नहीं हुआ है. होर्मुज को लेकर उन्होंने बड़ी बात कही है. उनका कहना है कि होर्मुज सिर्फ दुश्मनों के लिए और उनके लिए बंद है जो उनका समर्थन कर रहे हैं.

बिहार के छपरा के रहने वाले बॉडीबिल्डर राजकुमार ने 38 साल की उम्र में पहली बार जिम जाना शुरू किया और कुछ ही वर्षों में कई चैंपियनशिप जीतकर Mr India का खिताब हासिल किया. गरीबी के कारण आज भी वह दिल्ली की सड़क पर नान का ठेला लगाकर परिवार का पालन करते हैं, लेकिन उनका सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करना है.







