
रेपिस्ट पति को गोली मार बच्चों संग मिलकर महिला ने लाश लगाई थी ठिकाने
AajTak
हाल ही में फ्रांस में एक महिला को लेकर आया फैसला काफी सुर्खियों में रहा. वैलेरी बेकोट नाम की इस महिला ने अपने रेपिस्ट पति की हत्या कर दी थी जिसके बाद इस महिला पर सजा का खतरा मंडरा रहा था लेकिन कोर्ट ने इस मामले में हालातों को देखते हुए वैलेरी को रिहा करने का आदेश दिया था जिससे इस फैसले का कई लोगों ने स्वागत किया. वैलेरी को अपनी जिंदगी में तमाम तरह के संघर्ष झेलने पड़े.
हाल ही में फ्रांस में एक महिला को लेकर आया फैसला काफी सुर्खियों में रहा. वैलेरी बेकोट नाम की इस महिला ने अपने रेपिस्ट पति की हत्या कर दी थी जिसके बाद इस महिला पर सजा का खतरा मंडरा रहा था लेकिन कोर्ट ने इस मामले में हालातों को देखते हुए वैलेरी को रिहा करने का आदेश दिया था जिससे इस फैसले का कई लोगों ने स्वागत किया. (फोटो क्रेडिट: Getty images) वैलेरी बेकोट को बचपन से ही कई परेशानियों से जूझना पड़ा. उनके मां-बाप साल 1992 में अलग हो गए थे. वैलेरी की मां को शराब की लत थी और वो काफी हिंसक भी थी. वैलेरी की मां एक बिजनेसवुमेन थी और अपने पति से अलग होने के बाद उनका अफेयर डेनियल पोलेट के साथ शुरु हो गया था. (फोटो क्रेडिट: Getty images) डेनियल दिसंबर 1992 में वैलेरी और उसकी मां के साथ रहने लगा. डेनियल की करतूतें तब सामने आई जब उसने 12 साल की वैलेरी का रेप कर दिया था. उसे साल 1996 में चार सालों की सजा सुनाई गई थी. हालांकि वो ढाई साल बाद एक बार फिर वैलेरी के घर आ गया था और एक बार फिर वो वैलेरी के साथ संबंध बनाने लगा. (फोटो क्रेडिट: Getty images)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










