
रेड कॉर्नर नोटिस, क्रिप्टो पेमेंट और हवाला कनेक्शन... मलेशिया में दबोचा गया मुंबई का इंटरनेशनल ड्रग माफिया
AajTak
मुंबई में ड्रग्स के खिलाफ चल रही जंग में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो बड़ी सफलता मिला है. एनसीबी ने एक ऐसे व्यक्ति को मलेशिया से प्रत्यर्पित कर गिरफ्तार किया है, जो वर्षों से इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का संचालन कर रहा था. आरोपी का नाम नवीन चिचकर. वो नवी मुंबई का निवासी है. उस पर ड्रग्स की तस्करी, सप्लाई और वितरण से जुड़ी कई संगीन धाराओं में केस दर्ज हैं.
मुंबई में ड्रग्स के खिलाफ चल रही जंग में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो बड़ी सफलता मिला है. एनसीबी ने एक ऐसे व्यक्ति को मलेशिया से प्रत्यर्पित कर गिरफ्तार किया है, जो वर्षों से इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का संचालन कर रहा था. आरोपी का नाम नवीन चिचकर. वो नवी मुंबई का निवासी है. उस पर ड्रग्स की तस्करी, सप्लाई और वितरण से जुड़ी कई संगीन धाराओं में केस दर्ज हैं.
35 वर्षीय नवीन चिचकर पहले एक इवेंट मैनेजर और लॉजिस्टिक्स ऑपरेटर के तौर पर काम करता था. लेकिन धीरे-धीरे उसने हाई-प्रोफाइल नेटवर्किंग और ऑनलाइन डार्क वेब के जरिए ड्रग्स की दुनिया में एंट्री ली. शुरू में पार्टी ड्रग्स जैसे एमडीएमए और एलएसडी की सप्लाई से शुरुआत की थी, लेकिन धीरे-धीरे वो इंटरनेशनल नारको-नेटवर्क का हिस्सा बन गया. कई सिंडिकेट से जुड़ गया.
एनसीबी की रिपोर्ट के मुताबिक, नवीन चिचकर दुबई, मलेशिया, नीदरलैंड और थाईलैंड जैसे देशों में फैले सिंडिकेट से जुड़ा हुआ था, जो भारत में हाई-एंड क्लाइंट्स तक कोकीन, केटामाइन और सिंथेटिक ड्रग्स की खेप सप्लाई करता था. एनसीबी ने उसके खिलाफ कई मामलों में चार्जशीट दाखिल की थी, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल की मदद ली गई.
उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया. कुछ समय बाद उसकी लोकेशन मलेशिया में ट्रेस हुई. इसके बाद एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक अमित घावटे के नेतृत्व में एक विशेष टीम को मलेशिया भेजा गया, जहां स्थानीय एजेंसियों के सहयोग से नवीन चिचकर को गिरफ्तार किया गया. उसे प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया. उसे गुरुवार को मुंबई कोर्ट में पेश किया जाएगा.
सूत्रों के मुताबिक, नवीन चिचकर डार्क वेब और क्रिप्टोकरेंसी के जरिए ड्रग्स की पेमेंट लेता था. वहीं, भारत में मनी फ्लो को छुपाने के लिए हवाला नेटवर्क का इस्तेमाल करता था. उसका सिंडिकेट इतना एक्टिव था कि मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, दिल्ली और गोवा में कई बड़े केसों की जड़ में उसका नाम आया. आरोपी नवीन के पास से मिली डिवाइसेज से 400+ इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन की डिटेल मिली है.
एनसीबी के अधिकारी ने कहा, ''यह सिर्फ एक गिरफ्तारी नहीं, बल्कि एक इंटरनेशनल नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में बड़ा कदम है. नवीन चिचकर का कनेक्शन देश-विदेश के कई हाई-प्रोफाइल ग्राहकों और सप्लायर्स से रहा है. उससे पूछताछ में कई और नाम उजागर होने की संभावना है.'' यह गिरफ्तारी न सिर्फ भारत में, बल्कि पूरे साउथ ईस्ट एशिया में ड्रग सिंडिकेट की कमर तोड़ सकती है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








