
रेडियोएक्टिव पदार्थ के साथ हंबनटोटा बंदरगाह पहुंचा चीनी जहाज, हड़कंप के बाद श्रीलंका ने लौटाया
AajTak
चीन के एक जहाज में रेडियो एक्टिव पदार्थ यूरेनियम मिलने के बाद श्रीलंका ने उसे हंबनटोटा बंदरगाह को तुरंत छोड़ने की अपील की है. जिसके बाद दोनों देशों में तनाव की स्थिति हो गई है.
चीन के एक जहाज में रेडियो एक्टिव पदार्थ यूरेनियम मिलने के बाद श्रीलंका ने उसे हंबनटोटा बंदरगाह को तुरंत छोड़ने को कहा है. जिसके बाद दोनों देशों में तनाव की स्थिति हो गई है. ये जहाज चीन के लिए ही जा रहा था, लेकिन कुछ तकनीकी दिक्कत होने के कारण हंबनटोटा बंदरगाह पर रुक रहा था लेकिन श्रीलंकाई अधिकारियों ने उसे ऐसा करने से इनकार किया. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, श्रीलंका एटोनोमिक एनर्जी अथॉरिटी के अधिकारी अनिल रंजीत ने बताया है कि रोटरडैम बंदरगाह से ये जहाज चीन की ओर जा रहा था, लेकिन जब इसमें कुछ दिक्कत आई तो ये हंबनटोटा बंदरगाह की ओर आने लगा. जब जहाज को बंदरगाह में प्रवेश दिलवाया जा रहा था, तब जहाज द्वारा अंदर मौजूद रेडियोएक्टिव पदार्थ के बारे में सटीक जानकारी नहीं दी गई. जानकारी के मुताबिक, इस जहाज को चीन की चाइना मर्चेंट पोर्ट होल्डिंग कंपनी मैनेज करती है. इस घटना के बाद श्रीलंका की संसद में भी हंगामा हुआ. श्रीलंकाई विपक्षी पार्टी के नेता सजीत प्रेमदासा ने संसद में कहा कि जब चीनी जहाज हंबनटोटा पोर्ट पर पहुंचा, तब श्रीलंकाई नेवी को उसकी जांच नहीं करने दी गई, जबकि पोर्ट की सुरक्षा की जिम्मेदारी नेवी के पास ही है. ना ही नेवी को जहाज में मौजूद रेडियोएक्टिव पदार्थ के बारे में बताया गया. गौरतलब है कि चीन और श्रीलंका के बीच पहले ही कोलंबो पोर्ट सिटी को लेकर बवाल चल रहा है. श्रीलंकाई सरकार ने चीन के साथ समझौता किया था, जिसके तहत कोलंबो पोर्ट सिटी को चीन को डेवलेप करना था. लेकिन श्रीलंका में इसका भारी विरोध हुआ, विपक्ष सुप्रीम कोर्ट तक जा पहुंचा. बाद में सरकार बैकफुट पर आई और उसे सफाई देनी पड़ी कि जमीन का पूरा कब्जा सरकार के पास ही रहेगा.
आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









