
रेंगने की जगह चलने लगा सांप, YouTuber के इस डिवाइस से हुआ चमत्कार! वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
AajTak
YouTuber Allen Pan ने एक नई डिवाइस बनाई है. इसके जरिए वो सांप को भी पैर देने की कोशिश कर रहे हैं. रोबोटिक्स पैर के साथ सांप काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहा है. लेकिन, इस पर उसका कोई कंट्रोल नहीं है. लोग इस वीडियो की काफी तारीफ कर रहे हैं. यहां जानिए पूरी डिटेल्स.
एक YouTuber अभी काफी ज्यादा चर्चा में है. चर्चा में होने की वजह भी काफी अलग है. Allen Pan नाम के YouTuber ने सांप के लिए एक डिवाइस बना दी. इससे सांप रेंगने की जगह पैरों से चलने लगा. सुनने में ये अजीब लग सकता है. लेकिन, इसका वीडिया भी उन्होंने अपने YouTube चैनल पर अपलोड किया है.
YouTuber Allen Pan के दिमाग में ये बात आई कि अगर सांप के भी पैर होते तो वो भी चल सकते थे. इसके बाद उन्होंने इसके लिए लिए रोबोटिक डिवाइस बनाने की सोची. इस डिवाइस की मदद से सांप चल भी रहा है.
लोग इनके इस वीडियो को काफी ज्यादा पसंद भी कर रहे हैं. इसको लोग जमकर शेयर भी कर रहे हैं. वीडियो में दिखाई गई डिवाइस एक लंबी सी ट्यूब है. इसमें चार प्लास्टिक के पांव दिए गए हैं. इससे सांप चलने का एहसास ले सकता है.
YouTube वीडियो में एलन पैन ने बताया कि सांपों के पास करोड़ों साल पहले पैर हुआ करते थे. लेकिन, समय के साथ ये गायब हो गए. इससे उन्हें काफी बुरा लगा. इस वजह से उन्होंने ऐसी डिवाइस तैयार की जिसकी मदद से वो जब चाहे रेंग सकते हैं या जब चाहे चल सकते हैं.
ऐसी है डिवाइस
जैसा की ऊपर बताया गया है इस डिवाइस को एक प्लास्टिक ट्यूब से तैयार किया गया है. इसमें चार रोबोटिक्स पैर अटैच किए गए हैं. इसे वो कंप्यूटर प्रोग्राम के जरिए एक्टिवेट करते हैं. नीचे आप इसका वीडियो देख सकते हैं.

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.









