
रूस से सस्ता तेल खरीद भारतीय कंपनियों ने की मोटी कमाई, छह महीने में 270 अरब रुपये से ज्यादा का मुनाफा
AajTak
भारत सरकार के कॉमर्स मंत्रालय के वेबसाइट पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, रूस से सस्ते तेल आयात की मदद से भारतीय रिफाइन कंपनियों ने वित्तीय वर्ष 2023-24 की पहली छमाही में 3.3 बिलियन डॉलर यानी लगभग 274 अरब रुपये की बचत की है.
रूस-यूक्रेन युद्ध की शुरुआत के बाद से ही भारत रियायती कीमतों पर रूस से भारी मात्रा में कच्चा तेल खरीद रहा है. वित्तीय वर्ष 2023-24 के पहली छमाही में भी भारतीय तेल रिफाइन कंपनियों ने रूस से सस्ते तेल आयात की मदद से अरबों डॉलर से ज्यादा की बचत की है.
भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल आयातक देश है. भारत अपनी कुल जरूरत का 85 फीसदी से भी ज्यादा कच्चा तेल आयात से पूरा करता है. मूल्य के हिसाब से भी भारत के ट्रेड व्यापार की सूची में कच्चा तेल सबसे ऊपर है.
भारतीय तेल बाजार में रूस की बड़ी हिस्सेदारी
अंग्रेजी वेबसाइट 'इंडियन एक्स्प्रेस' के मुताबिक, भारत सरकार के ऑफिसियल ट्रेड डेटा के विश्लेषण से पता चलता है कि भारतीय रिफाइन कंपनियों ने पहली छमाही में रियायती रूसी कच्चे तेल की मदद से लगभग से 3.3 बिलियन डॉलर की बचत की है.
यूक्रेन युद्ध से पहले जो रूस भारत के लिए एक मामूली तेल आपूर्तिकर्ता देश था. अप्रैल-सितंबर 2023 के बीच वही रूस, भारत को सबसे ज्यादा तेल निर्यात किया. इस अवधि के दौरान मात्रा के हिसाब से लगभग 39 प्रतिशत और कीमत के हिसाब से लगभग 36 प्रतिशत भारत के कुल तेल आयात में रूस की हिस्सेदारी रही.
फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूस की ओर से की गई कार्रवाई के बाद पश्चिमी देशों ने रूस से तेल आयात करना बंद कर दिया है. जिसके बाद से रूस रियायती कीमतो पर भारत को तेल निर्यात कर रहा है. भारतीय तेल रिफाइन कंपनियों ने भी इस ऑफर को दोनों हाथों से लिया और कुछ ही महीनों में रूस भारत के लिए सबसे बड़ा तेल निर्यात करने वाला देश बन गया.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








