
रूस से सस्ता तेल खरीदने को लेकर अमेरिका ने भारत को दी नसीहत
AajTak
अमेरिका ने एक बार फिर भारत से कहा है कि रूसी तेल खरीदना भारत के हित में नहीं होगा इसलिए भारत को रूस से अपना व्यापार नहीं बढ़ाना चाहिए. अमेरिका का कहना है कि भारत रूसी तेल पर निर्भरता खत्म करे, बदले में अमेरिका उसे तेल मुहैया कराएगा.
यूक्रेन पर हमले के कारण रूस पर लगे प्रतिबंधों के बीच अमेरिका लगातार भारत पर दबाव बना रहा है कि वो रूस से किसी तरह का ऊर्जा आयात न बढ़ाए. एक बार फिर अमेरिका के राष्ट्रपति कार्यालय की तरफ से कहा गया है कि रूसी तेल या अन्य रूसी सामानों के आयात में तेजी लाना भारत के हित में नहीं है.
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने मंगलवार को कहा, 'हमें नहीं लगता कि रूसी ऊर्जा और अन्य वस्तुओं के आयात में तेजी लाना या आयात को बढ़ाना भारत के हित में है.'
रूस भारत को रियायती दरों पर ईंधन तेल मुहैया करा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस भारत को 35 डॉलर प्रति बैरल तक की छूट दे रहा है. रूस पर लगे प्रतिबंधों के कारण डॉलर में व्यापार करना रूस के लिए संभव नहीं है इसलिए दोनों देश भुगतान के अन्य तरीकों पर बातचीत कर रहे हैं.
इन खबरों के बीच भारत पर रूसी तेल न खरीदने का दबाव बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय अर्थशास्त्र के लिए अमेरिकी उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दलीप सिंह बीते बुधवार को दो दिवसीय यात्रा पर भारत आए थे. इस दौरान उन्होंने भारत से आग्रह किया कि वो रूस के साथ अपने संबंधों को न बढ़ाए.
द हिंदू की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत यात्रा के दौरान दलीप सिंह ने चेताते हुए कहा था कि अगर भारत रूस से कम दरों पर तेल खरीदता है तो उसे अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा.
अब अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय ने भी भारत पर दबाव बढ़ाने की कोशिश की है. जेन साकी ने कहा, 'हर देश को उन प्रतिबंधों का पालन करना चाहिए जो अमेरिका ने लगाए हैं और जिन्हें हमने पूरी दुनिया में लागू किया है.'

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








