
रूस से युद्ध के बीच यूक्रेन की ये मांग पुतिन की टेंशन बढ़ा देगी
AajTak
रूस और यूक्रेन के बीच में युद्ध कई महीने पुराना हो चुका है. इतने महीनों बाद भी जमीन पर स्थिति विस्फोटक बनी हुई है. दोनों ही तरफ से लगातार मिसाइलें दागी जा रही हैं. अब इस बीच यूक्रेन, रूस के खिलाफ एक और बड़ा कदम चाहता है. वो उसे यूएन से बाहर करना चाहता है.
रूस और यूक्रेन के बीच में युद्ध कई महीने पुराना हो चुका है. इतने महीनों बाद भी जमीन पर स्थिति विस्फोटक बनी हुई है. दोनों ही तरफ से लगातार मिसाइलें दागी जा रही हैं. अब इस बीच यूक्रेन, रूस के खिलाफ एक और बड़ा कदम चाहता है. वो उसे यूएन से बाहर करना चाहता है. इस समय रूस संयुक्त राष्ट्र का स्थायी सदस्य है, उसके पास वीटो पॉवर भी है. अब उसकी उस ताकत को खत्म करने के लिए ही यूक्रेन ये मांग उठा रहा है.
यूक्रेन के विदेश मंत्री ने क्या कहा?
यूक्रेन के विदेश मंत्री Dmytro Kuleba ने जारी बयान में कहा है कि हमारा तो पूरी दुनिया से सिर्फ एक सवाल है. क्या रूस को यूएन का स्थायी सदस्य रहने का कोई हक है. हमारे पास तो इसका जवाब है- नहीं. अब यूक्रेन की ये मांग व्लादिमीर पुतिन को दुनिया में और ज्यादा अकेला करने का काम कर सकती है. यूएन एक बड़ा संगठन है और वहां पर लिए गए फैसले सभी देशों पर असर डालते हैं. ऐसे में अगर रूस को उस संगठन से बाहर कर दिया जाता है तो उसकी ताकत कई गुना कम हो जाएगी. वहीं क्योंकि वो उन पांच देशों में भी शामिल है जिनके पास वीटो पॉवर है, ऐसे में रूस काफी आइसोलेट हो जाएगा और अंतरराष्ट्रीय मंच पर उसकी धमक और कम हो जाएगी.
जेलेंस्की का अमेरिका से क्या करार?
वैसे राष्ट्रपति जेलेंस्की की तरफ से पिछले कुछ दिनों में फिर आक्रमक रुख अपनाया गया है. कुछ दिन पहले ही उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की थी. उस मुलाकात के दौरान उन्होंने और ज्यादा हथियार मांगे थे. तब अमेरिका ने ऐलान किया था कि उसकी तरफ से यूक्रेन को पैट्रियट मिसाइल सिस्टम दिए जाएंगे. अमेरिका के उस ऐलान पर व्लादिमीर पुतिन की तरफ से भी तीखी प्रतिक्रिया आई थी. उन्होंने जोर देकर कहा था कि यूक्रेन में मौजूद अमेरिका की सभी पैट्रियट मिसाइल सिस्टम को नष्ट कर दिया जाएगा. पुतिन ने ये भी कहा था कि रूस के पास इसका मुकाबला करने के लिए एस-300 सिस्टम है जो अमेरिकी हथियार से ज्यादा ताकतवर है.
जेलेंस्की से पीएम मोदी की बात

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








