
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच इराक में घुसी तुर्की की सेना, कुर्द लड़ाकों के खिलाफ हमले शुरू
AajTak
रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच तुर्की ने इराक में सैन्य अभियान शुरू कर दिया है. तुर्की ने उत्तरी इराक के कुर्दिस्तान में सैन्य हमले करने शुरू कर दिए हैं. तुर्की के रक्षा मंत्री हुलुसी अकर ने इसकी पुष्टि की है.
रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच तुर्की ने इराक में सैन्य अभियान शुरू कर दिया है. तुर्की ने उत्तरी इराक के कुर्दिस्तान में सैन्य हमले करने शुरू कर दिए हैं. तुर्की के रक्षा मंत्री हुलुसी अकर ने इसकी पुष्टि की है.
तुर्की के रक्षा मंत्री ने बताया कि तुर्की के लड़ाकू विमानों, हेलिकॉप्टरों और ड्रोन्स ने कुर्दिश लड़ाकों को टारगेट बनाते हुए उनके कैंप, टनल, शेल्टर और हथियार रखने की जगहों पर हमले किए.
रक्षा मंत्री ने कहा, तुर्की की ओर से कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी से संबंधित टारगेट को निशाना बनाया गया. उन्होंने बताया कि इससे पहले तुर्की की सेना के कमांडो भी इराक की सीमा में दाखिल हो गए हैं.
सफल रहे हमले- तुर्की रक्षा मंत्री रक्षा मंत्री हुलुसी अकर ने कहा, तुर्की के लड़ाकू विमानों ने पीकेके से संबंधित शेल्टर्स, बंकरों, टनलों-सुरंगों, हथियारों के डिपो और मुख्यालयों पर सफलतापूर्वक हमले किए. उन्होंने कहा, कुर्दिश लड़ाके उत्तरी इराक में पैर जमाए हुए हैं और तुर्की पर हमलों के लिए इस क्षेत्र का इस्तेमाल करते हैं.
रक्षा मंत्री ने कहा, तुर्की ने पिछले दशकों में कुर्दिश लड़ाकों के खिलाफ कई सीमा पार कर हवाई और जमीनी अभियान चलाए हैं. उन्होंने कहा, इस बार आक्रमण उत्तरी इराक के मेटिना, जैप और अवशिन-बस्यान क्षेत्रों में किए गए.
तुर्की ने कुर्दिश लड़कों के पीकेके संगठन के ठिकानों पर कार्रवाई की. पीकेके को अमेरिका और यूरोपीय संघ भी आतंकी संगठन घोषित कर चुका है. इराक सीरिया, ईरान और अर्मेनिया में रहते हैं. इनकी आबादी करीब ढाई से साढ़े तीन करोड़ है. ऐसे में कुर्द लगातार अपना नया देश बनाने की मांग उठाते आए हैं. इसके लिए वे जनमत संग्रह भी कर चुके हैं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








