
रूस-यूक्रेन जंग रोक पाएगा UN? पुतिन के बाद आज जेलेंस्की से मिलेंगे चीफ एंटोनियो गुटेरेस
AajTak
रूस और यूक्रेन की जंग को 2 महीने से ज्यादा होने के बाद अब संयुक्त राष्ट्र ने शांति वार्ता की कोशिशें तेज कर दी हैं. इस क्रम में ही संयुक्त राष्ट्र (united nations) के प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की. आज वो यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलेडिमिर जेलेंस्की से मिलने वाले हैं.
रूस और यूक्रेन के बीच जंग को रुकवाने के लिए अब संयुक्त राष्ट्र (united nations) के प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने प्रयास तेज कर दिए हैं. गुटेरेस आज यूक्रेन की राजधानी कीव में हैं. वे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे. एक दिन पहले ही यूएन चीफ ने रूस की राजधानी मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी. दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई थी.
हालांकि, लंबी चर्चा के बाद भी दोनों किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके थे. गुटेरेस के यूक्रेन दौरे को लेकर जेलेंस्की भी उत्साहित हैं. हालांकि उन्होंने गुटेरेस के यूक्रेन से पहले रूस जाने पर नाराजगी जाहिर की थी.
पुतिन और यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की शांति बहाली को लेकर मॉस्को में मुलाकात हुई. यूएन महासचिव ने पुतिन से खासतौर पर मारियुपोल की स्थिति पर चर्चा की. उन्होंने रूस से आग्रह किया कि वो वहां कम से कम कुछ दिनों का युद्ध विराम करे, ताकि स्टील प्लांट में फंसे नागरिक वहां से सुरक्षित जगहों पर शरण लेने जा सकें.
इस पर पुतिन ने कहा कि वहां कई दिनों से कोई गोलेबारी नहीं चल रही है, लोगों को किसी जगह जाने से रोका नहीं जा रहा है. यूक्रेन ने ही अपने लोगों को बंधक बना रखा है. ताकि उनका सहारा लेकर अपनी सैन्य ताकत फिर से इकट्ठा कर सके.
तुर्की भी गए थे गुटेरेस
संयुक्त राष्ट्र के चीफ गुटेरेस रूस और यूक्रेन की यात्रा से पहले 25 अप्रैल को तुर्की पहुंचे थे. यहां उन्होंने राजधानी अंकारा में राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन से मुलाकात की थी. इसके बाद वे मास्को के लिए रवाना हो गए थे.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








