
रूस-यूक्रेन जंग के बीच अगले महीने इन 3 देशों के दौरे पर जाएंगे PM मोदी
AajTak
पीएम मोदी (PM Modi) मई के पहले हफ्ते में यूरोपीय देशों के दौरे पर जा सकते हैं. वे जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस का दौरा कर सकते हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मई महीने में तीन देशों के दौरे पर जा सकते हैं. वे मई के पहले हफ्ते में जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस के दौरे पर होंगे. ये इस साल की पीएम मोदी की पहली विदेश यात्रा होने जा रही है, ऐसे में इसके मायने काफी ज्यादा निकाले जा रहे हैं.
इस समय रूस-यूक्रेन का युद्ध जारी है, इस वजह से भी पीएम मोदी के इस दौरे के मायने काफी ज्यादा बढ़ गए हैं. भारत ने इस युद्ध को लेकर एक न्यूट्रल स्टैंड ले रखा है और एक बार भी रूस के खिलाफ वोटिंग नहीं की है. ऐसे में यूरोपीय देशों के दौरे के दौरान पीएम मोदी उस तल्खी को दूर करने का प्रयास कर सकते हैं. रूसी तेल खरीदने को लेकर भी जो विवाद शुरू हुआ है, उस पर भी चर्चा संभव है.
भारत सरकार में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि यूरोप संग भारत के रिश्ते काफी महत्वपूर्ण हैं. ऐसे में इस दौरे के दौरान भी पीएम मोदी द्वारा सबसे ज्यादा क्षेत्रीय सहयोग, व्यापार और अर्थव्यवस्था पर जोर दिया जाएगा. भारत की चिंता इस समय ये भी है कि यूरोपीय यूनियन देश के लिहाज से तीसरा सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है. ऐसे में रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से उस साझेदारी पर कोई असर ना पड़े, भारत इसका पूरा प्रयास करने वाला है.
खबर है कि एक मई से पांच मई के बीच में प्रधानमंत्री मोदी यूरोपीय देशों के दौरे पर जा सकते हैं. अभी तक औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन तैयारियां सारी हो चुकी हैं. पीएम मोदी के दौरे की बात करें तो वे जर्मनी में चांसलर Olaf Schultz से मुलाकात कर सकते हैं. वहीं डेनमार्क में पीएम का फोकस नॉर्डिक देशों से संबंध सुधारने पर रह सकता है. ये भी कहा जा रहा है कि डेनमार्क में पीएम मोदी द्वारा भारतीय समुदाय के लोगों से बात की जा सकती है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










