
रूस में 30 किलोमीटर तक घुसी यूक्रेनी सेना, टैंक और तोपों से किए ताबड़तोड़ हमले
AajTak
यूक्रेन की सेना करीब 30 किलोमीटर तक रशिया की सीमा में घुस गई, और एक बड़े क्षेत्र पर कब्जा कर लिया. इस क्षेत्र का नाम कुर्स्क है, यूक्रेन के एक हजार से ज्यादा टैंक और तोप के साथ रशिया में घुस गए और जबरदस्त फायरिंग और ड्रोन से हमले किये, ये दावा Institute for the Study of War ने किया है, जो युद्ध की स्टडी करने वाली स्वतंत्र संस्था है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











