
रूस में 28 लोगों को लेकर जा रहा जहाज क्रैश, समुद्र में मिला मलबा, सभी मुसाफिरों की मौत
Zee News
इससे पहले भी कामचत्का एविएशन एंटरप्राइज का एंतोनोव एन-28 विमान 2012 में पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से उड़ान भरने के दौरान पलाना में उतरने से पहले पर्वतीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था.
मॉस्कोः रूस के काफी दूर-दराज वाले मशरकी इलाके कामचतका में मंगल को 28 मुसाफिरो को लेकर जा रहा एक विमान क्रैश हो गया. विमान ने सुबह 3 बजे उड़ान भरा था. दुर्घटना कम विसिब्लिटी की वजह से होना बताया जा रहा है. आशंका जताई जा रही है की विमान किसी तकनिकी खामी या फिर किसी खाई से टकरा कर गिर गया होगा. विमान का मलबा समुद्र और पहाड़ी इलाके में पाया गया है. इससे पहले मकामी इमरजेंसी सर्विस के अफसरान ने बताया था कि पेत्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की शहर से पलाना गांव जा रहा एएन-26 जहाज गायब हो गया है. इस जहाज में 22 मुसाफिर और चालक दल के छह मेंबर सवार थे. मकामी परिवहन मंत्रालय के मुताबिक, यह विमान रडार से भी ओझल हो गया था. 39 साल पुराना था विमान विमान कामचत्का एविएशन एंटरप्राइज कंपनी से मुंसलिक था. रूसी सरकारी समाचार एजेंसी तास की खबर के मुताबिक विमान 1982 से अपनी खिदमात पेश कर रहा था. कंपनी के डाइरेक्टर एलेक्सी खाबारोव ने इंटरफैक्स समाचार एजेंसी को बताया कि विमान में कोई तकनीकी खामी नहीं थी. मकामी अफसरान ने बताया कि मामले में जांच शुरू की गई है. इससे पहले लापता विमान को ढूंढने के लिए दो हेलिकॉप्टर की मदद ली जा रही थी.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









