
रूस में पति को 'लड़ने या मरने' के लिए मजबूर किया गया, महिला ने बचाव के लिए जयशंकर से लगाई गुहार
AajTak
हैदराबाद की एक महिला ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखकर मदद की गुहार लगाई है. महिला का कहना है कि उसके पति को नौकरी के बहाने रूस ले जाया गया और बाद में जबरन यूक्रेन के खिलाफ चल रहे युद्ध में लड़ने भेज दिया गया.
हैदराबाद की एक महिला अफ्शा बेगम ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखकर अपने पति मोहम्मद अहमद की जान बचाने की अपील की है. अफ्शा ने अपने पत्र में लिखा है कि उनके पति मोहम्मद अहमद 25 अप्रैल 2025 को रूस गए थे. उन्हें मुंबई की एक कंपनी ट्रस्ट कंसल्टेंसी ने कंस्ट्रक्शन के काम की नौकरी का ऑफर दिया था. यह कंसल्टेंसी फर्म आदिल नाम के व्यक्ति द्वारा चलाई जाती है.
पत्र के मुताबिक, रूस पहुंचने के बाद मोहम्मद अहमद और करीब 30 अन्य लोगों को किसी दूरदराज इलाके में ले जाया गया, जहां उन्हें जबरन हथियार थमाए गए और करीब 26 दिन तक ट्रेनिंग दी गई. अफ्शा ने लिखा कि बाद में इन सभी लोगों को यूक्रेन की सेना के खिलाफ लड़ने के लिए सीमा क्षेत्र में भेज दिया गया.
'जबरन युद्ध लड़वाया जा रहा'
अफ्शा के अनुसार, उनके पति ने भागने की कोशिश की लेकिन इस दौरान वह घायल हो गए और उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया. उन्होंने बताया कि उनके पति के साथ के करीब 17 लोग युद्ध में मारे जा चुके हैं और अब उन्हें धमकाया जा रहा है कि या तो युद्ध में लड़ो या मारे जाओ.
घर में अकेले कमाने वाले हैं अहमद
अफ्शा ने अपने पत्र में लिखा कि उनके पति ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य हैं. परिवार में उनकी बूढ़ी और लकवाग्रस्त मां, खुद अफ्शा और दो छोटे बच्चे- 10 साल की जोया बेगम और 4 साल का मोहम्मद तैमूर शामिल हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.








