
रूस पर लगे प्रतिबंधों को लेकर झल्लाया पाकिस्तान, हो रहा ये बड़ा नुकसान
AajTak
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता आसिम इफ्तिखार का कहना है कि रूस पर जब से पश्चिमी देशों ने प्रतिबंध लगाए हैं, तभी से अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं. इस तेल संकट का पाकिस्तान पर बुरा असर पड़ा है. पाकिस्तान को अपनी घरेलू जरूरतें पूरी करने के लिए महंगा तेल खरीदने को मजबूर होना पड़ा है.
यूक्रेन पर हमले के बाद से पश्चिमी देशों के रूस पर लगाए प्रतिबंधों से अब पाकिस्तान की चिंता बढ़ गई है. पाकिस्तान का कहना है कि इन प्रतिबंधों का असर पाकिस्तान सहित कई विकासशील देशों पर पड़ा है.
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता आसिम इफ्तिखार ने कहा कि रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों का असर पाकिस्तान सहित कई देशों पर पड़ा है.
उन्होंने इस्लामाबाद में पिछले हफ्ते एक वीकली प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर कहा कि रूस पर प्रतिबंधों का नकारात्मक असर पाकिस्तान पर पड़ रहा है. यह स्थिति पेचीदी होती जा रही है और आर्थिक चुनौतियों को और बढ़ा रही है.
पाकिस्तान को पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों का डर
रूस पर प्रतिबंधों के बाद से अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें आसमान छू रही है. इस तेल संकट का अन्य विकासशील देशों की तरह पाकिस्तान पर बुरा असर पड़ा है.
वित्त मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना है कि अगर पाकिस्तान रूस से तेल उत्पाद आयात करने की कोशिश करता है तो उसके सामने पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों का जोखिम है. पाकिस्तान पश्चिमी प्रतिबंधों के डर से अरबों डॉलर की ईरान, पाकिस्तान गैस पाइपलाइन परियोजना पूरी नहीं कर पाया.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








